साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने, सलमान खान के गाने 'स्लो मोशन में' बेटे संग किया ये धमाका
सुपरस्टार सलमान खान का जादू तो भारत के अलावा देश विदेश में भी छाया हुआ है और उनके फैंस एक आम आदमी से लेकर सितारे तक हैं। इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद आपको मेरी बात पर पूरी तरह से यकीन हो जाएगा। इस वीडियो में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने बेटे अयान के साथ एक पूल में कूदते हुए नजर आ रहे हैं।
जी हां इस वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक पर नजर डाले तो पीछे सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म भारत का गाना स्लो मोशन में सुनाई दे रहा है। यही नहीं अल्लू अर्जुन और उनके बेटे जब पूल में कूदते हैं तो वीडियो स्लो मोशन में हो जाता है।

इस वीडियो के सामने आते ही लोग सोशल मीडिया पर इसको शेयर कर रहें हैं और कई तरह के शानदार कमेंट आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद अल्लू अर्जुन ने शेयर किया है और लिखा है..अयान के ओसियन में, स्लो मोशन में।
गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म भारत इस ईद पर रिलीज हुई थी और काफी स्पीड में 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में थीं।


Click it and Unblock the Notifications











