Bhojpuri Video: 'कमर में दागी...' खेसारी लाल यादव का इस हसीना पर फिसला दिल और फिर जो हुआ...
Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में टॉप पर आ चुका है और इतना ही नहीं आपको बता दे कि अभी के वक्त में भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार बॉलीवुड और टीवी कलाकारों को भी मात देते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के गाने भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं और आए दिन कोई ना कोई गाना तो वायरल होता हुआ नजर आ जाता है।

अभी हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक गाना तेजी से यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ में एक्ट्रेस सोना दे को देखा जा रहा है। इसमें दोनों गजब का डांस और रोमांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कभी खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री सोना रोमांस करते हुए नजर आए तो कभी एक्टर अभिनेत्री को मनाते हुए भी देखे गए। दोनों के बीच में कभी नोंक-झोंक नजर आई तो कभी प्यार देखने को मिला।
दरअसल हम खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री सोना दे के जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'कमर में दागी' है। इस गाने को 11 दिन पहले ही आराध्या फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इन 11 दिनों के अंदर ही इस गाने पर 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला रुकने का नाम भी नहीं ले रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने को उन्होंने खुद अपनी आवाज दी है और उनके साथ शिल्पी राज ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स लिखने का काम कुंदन प्रीत ने किया है और म्यूजिक डायरेक्टर रोशन सिंह है।


Click it and Unblock the Notifications











