चुटकी हुई फेल..4 मई को बंद हो जायेगा 'मैड इन इंडिया'
खबर है कि हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर का कॉमेडी शो 'मैड इन इंडिया' चार मई को अलविदा कह देगा। लगातार लो टीआरपी की वजह से स्टार प्लस को इसे बंद करने का फैसला लेना पड़ा।
अभी भी जख्म ताजा है ..इसलिए सुनील नहीं बनेंगे दोबारा गुत्थी?
स्टार प्लस चैनल की ओर से कहा गया है कि "शो दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पा रहा था। हास्य धारावाहिक 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से इसकी तुलना ने इसे खत्म कर दिया। धारावाहिक की रचनात्मक टीम ने पहले अपने धारावाहिक को कपिल शर्मा के धारावाहिक के प्रारूप से अलग करने की कोशिश की थी लेकिन किसी भी तरह से शो ने लोगों को प्रभावित नहीं किया"
शो ने बाद में 'मैड इन इंडिया' में कपिल के धारावाहिक के जैसी ही अधिक से अधिक चीजें डालने का प्रयास किया। आखिरकार, यह धारावाहिक ना यहां का रहा ना वहां का। चैनल ने इसे बंद करने का निर्णय ले लिया है।" मालूम हो कि कलर्स और कपिल से मतभेद के बाद ही सुनील ग्रोवर ने 'मैड इन इंडिया' बनाया था लेकिन उनके सारे प्रयास बेकार साबित हुए।
मालूम हो कि इसी साल की फरवरी में सुनील के धारावाहिक 'मैड इन इंडिया' का प्रसारण शुरू हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications












