Kerala Story 2 Box office: वीकेंड पर भी फुस्स रही 'द केरल स्टोरी 2', किया बस मुट्ठी भर कलेक्शन
Kerala Story 2 Box office: जिस दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था वह दिन तो आ गया, लेकिन क्या फिल्म उतनी कमाई कर पा रही है जितनी मेकर्स को उम्मीद थी ? हम बात कर रहे हैं विपुल अमृतलाल शाह की 'द केरल स्टोरी 2' के बारे में, केरल हाई कोर्ट द्वारा रिलीज पर लगी रोक हटाए जाने के बाद फिल्म तय की गई तारीख पर रिलीज हुई।

फिल्म चूंकी रात में रिलीज हुई जिस वजह से फिल्म की कमाई पर असर देखने को मिला। 29-30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म फिर भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है, लेकिन फिल्म की कमाई में कुछ खास उछाल देखने को नहीं मिल रहा है।
बस इतना ही कलेक्शन कर पाई द केरल स्टोरी 2
फिल्म को रिलीज हुए लगभग 3 दिन हो चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितना कलेक्शन किया और क्या वीकेंड पर फिल्म जलवा दिखा पाई ? फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन के रिपोर्ट कार्ड की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 10.4 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन बताएं तो फिल्म ने अभी तक सिर्फ 12.3 करोड़ का ही बिजनेस किया है।
फिल्म के पहले पार्ट ने तीन दिनों में मचा दी थी धूम
एक तरफ होली और दूसरी तरफ फिल्म का पहला वीकेंड इसके बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बढ़ने का नाम नहीं ले रही है, लेकिन कहीं ना कहीं उम्मीद जताई जा रही है कि होली के बाद से फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। बता दें कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' (2023) का सीक्वल है। जहां फिल्म के पहले पार्ट ने धुआंधार कमाई कर सभी को चौंका दिया था। वहीं फिल्म का सीक्वल फीका पड़ गया है। 'द केरल स्टोरी' के तीन दिनों का कलेक्शन 35.43 करोड़ था। वहीं 'द केवल स्टोरी 2' का कलेक्शन पहले पार्ट के मुकाबले काफी कम है।


Click it and Unblock the Notifications











