अभी भी जख्म ताजा है ..इसलिए सुनील नहीं बनेंगे दोबारा गुत्थी?
सुनील का शो मेड इन इंडिया बुरी तरह से फ्लॉप हो गया है जो कभी भी बंद हो सकता है। इसलिए कपिल शर्मा ने एक बार फिर से अपने शो में सुनील को आने का ऑफर दिया है। जिसकी वजह से उन लोगों को काफी खुशी हो रही थी जो कि दोनों को साथ देखना चाह रहे थे।
Exclusive: तो लोगों की नजर में कपिल नायक और सुनील खलनायक!
लेकिन अब शायद ऐसा ना हो क्योंकि सुनील ग्रोवर ने इन सारी बातों को सिर्फ एक अफवाह करार दिया है। सुनील ने कहा कि मेरे नाम से किसी ने फेक फेसबुक अकाउंट पर मैसेज पोस्ट कर दिया था, लेकिन मैं बता दूं कि मेरा कोई ऑफिशियल अकाउंट ही नहीं है। औ ना ही मेरा कोई ऐसा इरादा है कि मैं कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का दोबारा से हिस्सा बनूं।
कपिल शर्मा वाकई में सुनील के शो के फ्लॉप होने से दुखी हैं
इसके बाद सुनील ने इस मसले पर कुछ नहीं कहा लेकिन सुनील के इस बर्ताव और रवैये को देखकर तो लगता है कि आज भी सुनील के दिल में कपिल और कलर्स को लेकर गुबार भरा हुआ है जबकि कपिल शर्मा, जो कि सुनील के शो के फ्लॉप होने से दुखी हैं, बार-बार उनकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं।
खैर सच क्या है और झूठ क्या है यह तो वो दोनों ही जाने लेकिन हां सुनील का वापस गुत्थी ना बनना, उनके चाहने वालों को दोबारा से दुखी कर गया है।


Click it and Unblock the Notifications












