Exclusive: तो लोगों की नजर में कपिल नायक और सुनील खलनायक!
अमिताभ-लता संग बर्थडे मनाकर गंगा नहाए कपिल
दिल्ली के वसंतविहार में रहने वाली हाउसवाइफ सुनीता कौशल ने वनइंडिया से कहा कि अगर सही में सुनील ग्रोवर, कपिल के हिट शो 'कॉमेडी नाइट् विद कपिल' में वापसी करते हैं तो इसमें कोई शक नहीं कि इस शो के दर्शकों को काफी खुशी होगी, जिसमें मैं भी शामिल हूं। मैं कपिल के शो की रेगुलर दर्शक हूं। लेकिन सुनील की वापसी सुनील के खिलाफ साबित होगी क्योंकि उन्होंने जब शो छोड़ा था तो बड़े-बड़े इल्जाम कपिल और कलर्स पर लगाये थे।
सुनील ने अपने को सही साबित करने के लिए कपिल और कलर्स को विलेन बना दिया था। कपिल को ही टक्कर देने के लिए उन्होंने अपना शो 'मेड इन इंडिया' शुरू किया जिसमें वो एक बार फिर से महिला बनकर लोगों के सामने आये। वो हर तरह से कपिल शर्मा से मुकाबला कर रहे थे लेकिन अफसोस उनका शो चला नहीं और अब एक बार फिर से उनके ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि सुनील ग्रोवर एक बेहतरीन कलाकार हैं लेकिन उनकी कलाकारी उनके दबंगई के आगे फीकी पड़ जाती है।
वहीं कपिल शर्मा ने कभी भी सुनील के खिलाफ कोई गलत बात नहीं की और वो अपना काम करते रहे, जिसका नतीजा लोगों के सामने हैं उनका शो और वो दोनों सुपरहिट हैं और एक बार फिर से उन्होंने इंसानियत दिखाते हुए सुनील को वापस अपने शो में आने का न्यौता दिया है। अगर सुनील वापस आते हैं तो निश्चित तौर पर लोगों का भरोसा उन पर से उठ जायेगा और लोग यहीं कहेंगे कि चंद पैसों के खातिर उन्होंने कपिल और कलर्स पर गलत इल्जाम लगाये थे।
गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने कहा है कि अगर अभिनेता सुनील ग्रोवर धारावाहिक में लौटने का निर्णय करें तो वह उनका स्वागत करेंगे। क्योंकि इन दिनों सुनील की हालत काफी पतली है उनके शो 'मेड इन इंडिया' को टीआरपी नहीं मिली है जिसके बाद स्टार प्लस शो 'मेड इन इंडिया' को ऑफ एयर करने के चक्कर में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












