अमिताभ के प्यार और लता के दुलार से चौड़े हुए कपिल शर्मा

बुधवार को अपने जीवन का 33वां जन्मदिन मनाने वाले कपिल शर्मा ने कहा कि "मेरे लिए मेरा जन्मदिन बहुत खास तब बन गया जब इस दिन ,हम अमिताभ बच्चन संग 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के लिए शूटिंग कर रहे थे, वह मेरे लिए एक केक लाए। वह मेरे लिए एक सपने जैसा था। मालूम हो कि बिग बी 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में अपनी आगामी फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' का प्रचार करने आए थे। यह कड़ी रविवार को कलर्स चैनल पर प्रसारित होगी।
कपिल ने कहा और मेरी इस खुशी उस समय दो गुनी हो गयी जब मेरे पास स्वरकोकिला लता मंगेशकर का फोन आया। कपिल ने कहा कि मुझे लता जी फोन किया और कहा कि उनके पास मेरे लिए एक भेंट है। हम सभी भारतीयों के लिए लताजी देवी सरस्वती की तरह हैं। मेरे लिए यह एक सुखद दिन था। मैं अपनी इस खुशी को शब्दों में जाहिर ही नहीं कर सकता हूं।
कपिल ने कहा कि अपने जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन और लता जी से मिलना मेरे लिए तो गंगा नहाने जैसा था, थैक्यूं अमित सर और लता मैम।हंसते हुए कपिल ने कहा कि इतना प्यार पाकर तो मैं एकदम चौड़ा हो गया हूं।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











