अपार्टमेंट : एक और सस्पेंस थ्रिलर

पढ़ें: कैंसर से जीत गईं लिजा रे..
'प्रोवोक्ड' और 'बवंडर' फिल्मों के निर्देशक जगमोहन मूंदड़ा 'अपार्टमेंट' लेकर आए हैं। हॉलीवुड की फिल्म 'सिंगल व्हाइट फीमेल' से प्रेरित अपार्टमेंट चार किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में तनुश्री दत्ता ने एक एयर होस्टेस का किरदार निभाया है। जो मुंबई के एक अपार्टमेंट में अपने ब्वायफ्रेंड रोहित रॉय के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहती है। दोनों के पड़ोस में एक लेखक और कवि अनुपम खेर रहते हैं। तनुश्री चीजों को लेकर बहुत संजीदा है और अपने ब्वायफ्रेंड पर बहुत ज्यादा भरोसा करती हैं। अचानक उसको अपने ब्वायफ्रेंड पर शक होता है कि वो उसको धोखा दे रहा है और वो रोहित को अपने अपार्टमेंट से निकाल देती है।
मगर जल्द ही उसे अहसास होता है कि वो अकेले अपार्टमेंट का खर्चा नहीं उठा सकती इसलिए अपनी एक सहेली की सलाह पर वो एक रूममेट के लिए एड देती है और इसके साथ ही कहानी में टि्वस्ट आता है। नीतू चंद्रा ने छोटे शहर की लड़की का किरदार निभाया है जो अभी- अभी मुंबई पहुंची है और उसे एक छत की तलाश है। इस तरह तनुश्री के अपार्टमेंट और लाइफ में नीतू की एंट्री होती है। इसके साथ ही कहानी एक नया मोड़ लेती है जिसमें ढ़ेर सारा सस्पेंस डालने की कोशिश निर्देशक ने की है।
पढ़ें: भारतीय लड़की की हत्या पर हॉलीवुड फिल्म
अपार्टमेंट की खास बात ये है कि कहानी अपनी राह से भटकती नहीं। शुरू से लेकर आखिरी तक चार मुख्य किरदारों के चारों तरफ घूमती रहती है लेकिन एक वक्त के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अगले सीन में क्या होगा। इसलिए फिल्म दर्शक अपनी पकड़ और रफ्तार खो देती है। नीतू चंद्रा और तनुश्री दत्ता का अभिनय औसत है। रोहित रॉय और अनुपम खेर ने ठीक काम किया है। फिल्म के निर्देशक हैं जगमोहन मूंदड़ा और संगीत है बप्पा लाहिड़ी का। फिल्म एक बार देखी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











