भारतीय लड़की की हत्या पर हॉलीवुड फिल्म

तेरह साल पहले कुछ किशोरों द्वारा की गई रीना विर्क की हत्या अंतर्राष्ट्रीय सुर्खी बन गई थी और कनाडा के किशोर न्यायालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया था। विदरस्पून की कंपनी टाइप ए फिल्म्स और दो कनाडाई निर्माण कंपनियों ब्राइटलाइट पिक्चर्स और रोम्बस मीडिया संयुक्त रूप से फिल्म 'अंडर द ब्रिज' का निर्माण करेंगे। टाइप ए फिल्म्स ने यहां मंगलवार को जारी एक वक्तव्य में कहा, "हम 'अंडर द ब्रिज' को बड़े पर्दे पर उतारने और इस कहानी के साथ न्याय करने वाली एक फिल्म बनाने के प्रति समर्पित हैं।"
उल्लेखनीय है कि कनाडा में नवंबर 1997 के इस मामले में भारतीय मूल की लड़की को इतना पीटा गया था कि वह अचेतावस्था में चली गई थी और इसके बाद आठ लड़कों ने उसे पानी में डुबो दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











