कैंसर से जीत गईं लिजा रे..

By Neha Nautiyal

Lisa Ray
एक कहावत है मन के हारे हार है, मन के जीते! अभिनेत्री लिजा रे ने ये सच कर दिखाया है। लिजा को पिछले साल जून के महीने में बोन मैरो के एक लाइलाज कैंसर का पता चला था। इलाज के दौरान कीमोथैरेपी के कई चरणों और असहनीय दर्द से गुजरने के बावजूद लिजा ने मौत से लड़ने का जज्बा कायम रखा।

कीमोथैरेपी के कारण लिजा के लंबे बाल भी जाते रहे और मीडिया में छपी बिना बालों की तस्वीरों में भी लिजा मुस्कराते हुए नजर आईं। कैंसर के इलाज के दौरान लिजा लगातार अपने ब्लॉग के जरिए अपने अनुभवों के बारे में लोगों को बताती रहीं औऱ कैंसर से हिम्मत से लड़ने का हौंसला देती रहीं। कैंसर के आगे घुटने टेकने के बजाए लिजा ने हिम्मत से इसका सामना किया और अब वो एक योद्धा की तरह कैंसर से जीत कर इस बीमारी से बाहर निकल आई हैं। लिजा अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और ये जानकारी खुद उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए दी।

उन्होंने लिखा है, ''कैंसर ने मुझे मौत से लड़ने का हौंसला दिया। अपनी बीमारी का ये अनुभव मैं जीवनभर नहीं भूल सकती और अब मैं जीवन की नई पारी के लिए तैयार हूं।'' 'वाटर', 'हॉलीवुड-बॉलीवुड' और 'कसूर' जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्धी पा चुकी 38 वर्षीय लिजा अपनी नई फिल्म 'कुकिंग विद स्टेला' के साथ अभिनय की और जीवन की नई पारी के लिए तैयार हैं। इसके साथ-साथ लिजा यूनिग्लोब एंटरटेनमेंट की एक डाक्यूमेंट्री में भी काम करेंगी जिसके जरिए लोगों में कैंसर का बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी। लिजा के जज्बे को हमारा सलाम।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X