क्या सही निशाना लगा पाएगी : स्ट्राइकर

ऐसे ही एक दौर में एक छोटे मोहल्ले का लड़का कैरम के खेल में सफलता हासिल करता है। लेकिन दुबई जाने की उसकी चाह वो सपना डुबो देती है अपराध की दुनिया से उसका सामना होता है। फिल्म में सिद्धार्थ ने सूर्या नाम के एक युवक का किरदार निभाया है जो कैरम का दीवाना है। कैरम एक ऐसा खेल जिसे भारत में क्रिकेट की तरह पूजा तो नहीं जाता लेकिन घर-घर में खेला खूब जाता है। हालांकि अब यह खेल भी बहुत ही सीमित हो गया है।
12 साल की उम्र में जूनियर कैरम चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाले सूर्या की जिंदगी आगे क्या रुख इख्तियार करती है यही कहानी है स्ट्राइकर की । फिल्म में अनुपम खेर, पद्मप्रिया, आदित्य पंचोली भी हैं। सिद्धार्थ दक्षिण के एक बेहतरीन अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। रंग दे बसंती में उनका काम बॉलीवुड के दर्शकों को भी पसंद आया था। स्ट्राइकर से उम्मीद है कि वह एक बेहतरीन फिल्म साबित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











