तलाक की अर्जी के बाद नया ट्विस्ट! Vijay Thalapathy की पत्नी फिर पहुंचीं कोर्ट, दायर की नई याचिका
साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले ही एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली की उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम उन्हें तलाक देने जा रही हैं। इस खबर ने फैन्स को चौंका दिया क्योंकि दोनों की शादी को 27 साल हो चुके हैं और इतने सालों बाद अब दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। विजय की पत्नी ने कोर्ट ने याचिका दायर करते हुए तलाक मांगा है।

विजय की पत्नी संगीता ने कोर्ट में दायर की नई अर्जी
तलाक की याचिका के बाद अब विजय थलापति की पत्नी संगीता ने एक और याचिका दायर की है। संगीता ने अपनी दूसरी याचिका में अपना ससुराल में हक मांगा है। संगीता ने याचिका दायर करते हुए कहा- शायद उन्हें अपने ससुराल में रहने से रोका जा सकता है। इसलिए मांग की अंतरिम आदेश जारी कर संगीता को उनके वैवाहिक घर में रहने का आदेश दिया जाए। माना जा रहा है कि कोर्ट जल्द ही संगीता की याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुना सकता है।
शादी के 27 साल बाद संगीता क्यों ले रही हैं तलाक
रिपोर्ट्स की मानें तो संगीता को विजय थलापति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में जानकारी हुई। बातचीत के बाद भी जब बात नहीं बनी तब उन्होंने कोर्ट में विशेष विवाह अधिनियम 1954 की धारा 27 (1) (a) के तहत चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी। इसी के साथ ही संगीता ने विजय से एलिमनी के तौर पर 250 करोड़ रुपये की मांग की है।
इस एक्ट्रेस के साथ रिलेशन में विजय थलापति
संगीता और विजय के तलाक की खबरों के बीच विजय थलापति को एक वेडिंग फंक्शन अटेंड करते देखा गया। वो भी जानी मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ। माना जा रहा है दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने इस खबर की पुष्टी नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications











