दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम ने छोड़ा बॉलीवुड - कहा, अल्लाह ने मुझे सही रास्ता दिखा दिया है
बॉलीवुड के लिए आज का दिन काफी चौंकाने वाला था। दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम ने एक पोस्ट लिखकर कहा कि वो इस इंडस्ट्री में पांच साल काम कर चुकी हैं लेकिन अब वो यहां से अलविदा लेना चाहती हैं। ज़ायरा ने बॉलीवुड छोड़ने का एलान करते हुए साथ ही यह भी लिखा कि यहां काम करने से उनका सुकून छिन रहा था।
ज़ायरा ने फेसबुक पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट डाला और अपने दिल की बात फैन्स के सामने रखी। एक तरफ ज़ायरा ने कई इंटरव्यू में खुद कहा कि ये पोस्ट उन्होंने लिखा है वहीं उनके मैनेजर ने यह कहकर लोगों को भ्रम में डाला कि उनका अकाउंट हैक हो चुका है और ये पोस्ट ज़ायरा ने नहीं लिखा है। पढ़िए उनका पूरा पोस्ट -
गौरतलब है कि ज़ायरा वसीम कुछ समय पहले तक प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग कर रही थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल थीं जिन्हें देखकर ये अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कि वो अपने काम से खुश नहीं थीं।
ज़ायरा वसीम कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने आमिर खान की दंगल के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनके काम को काफी सराहना मिली थी जिसके बाद ज़ायरा, आमिर खान के साथ सीक्रेट सुपरस्टार में भी दिखाई दीं। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











