मुझे फिल्म के लिए कास्ट करना आसान नहीं- सिमी ग्रेवाल!
सिमी ग्रेवाल के साथ ही विद्या बालन भी इस प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद थीं। सिमी ग्रेवाल ने मीडिया द्वारा ये पूछने पर कि विद्या बालन के अभिनय के बारे में आप क्या कहना चाहेंगी, कहा विद्या बालन ने फिल्म डर्टी पिक्चर में जितनी खूबसूरती के साथ काम किया उसे देखने के बाद यही लगता है कि उनसे बेहतर और कोई सिल्क स्मिता का किरदार नहीं निभा सकता था। विद्या बालन एक बहुत ही बेहतरीन अदाकारा हैं। उनकी फिल्में समाज का आईना हैं और इसी तरह से विद्या बालन को आगे भी हटकर किरदार निभाते रहने चाहिए। विद्या बालन भी सिमी ग्रेवाल की तारीफ करती नज़र आईं। विद्या बालन ने कहा कि उन्होंने सिमी ग्रेवाल की काफी फिल्में देखी हैं और हाल ही में वो जोकर फिल्म देख रही थीं और तब उन्हें सिमी ग्रेवाल को देखकर लगा कि वो कितनी खूबसूरत और नैचुरल अदाकारा हैं।
दिल्ली में जन्मी सिमी, इंग्लैंड में पली बढ़ी हैं!
विद्या बालन ने सिमी ग्रेवाल के बारे में कहा मैं कुछ दिनों पहले ही जोकर फिल्म देख रही थी और मुझे एहसास हुआ कि सिमी ग्रेवाल एक नैचुरल स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। वो बहुत ही खूबसूरत हैं और उनके किरदार भी। सिमी ग्रेवाल आज भी अपने फैंस के दिलों में बसती हैं और आज भी वो उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी सालों पहले थीं।


Click it and Unblock the Notifications












