ऋतुपर्णो घोष का जाना फिल्म इँडस्ट्री के लिए भारी नुकसान: पाओली डैम
पाओली डैम ने कहा "मैं कोलकाता पहुंची औऱ मैंने आज सुबह ही ऋतुपर्णो घोष जी को मैसेज किया कि हम मिलते हैं। उनका कोई जवाब नहीं आया। फिर कुछ ही देर में मुझे खबर मिली कि ऋतुपर्णो घोष अब हमारे बीच में नहीं हैं। मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि ऐसा कैसे हो गया। मात्र 49 साल की अवस्था में उनका इस तरह जाना वाकई इँडस्ट्री के लिए भारी नुकसान है। सिर्फ बंगाली ही नहीं बल्कि पूरी इंडियन फिल्म इँडस्ट्री के लिए ये दुख की बात है।" पाओली डैम ने ऋतुपर्णो घोष के साथ शोब चरित्रो काल्पोनिक जैसी बेहतरीन फिल्म की है।
ऋतुपर्णो घोष से जुडी़ अपनी यादें शेयर करते हुए पाओली ने कहा "आज जब मैं उनके घर गयी तो वो उसी बेड पर लेटे थे जिसपर बैठकर वो मुझसे बातें किया करते थे और उसी बैड पर बैठकर उन्होंने मेरा मेकअप भी किया था। वो बहुत अच्छे और बेहतरीन इंसान थे। सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों से मिलकर वो काफी अच्छी तरह बात किया करते थे। ऋतुपर्णो घोष के साथ मैं आगे भी काम करना चाहती थी लेकिन मेरा दुर्भाग्य है कि वो इतनी जल्दी हमें अलविदा कह गये।"


Click it and Unblock the Notifications












