..................... Manish Tewari honours Pran with Dadasaheb Phalke award at actor's home | प्राण साहब को घर पर मिला फाल्के अवार्ड - Hindi Filmibeat

प्राण साहब को घर पर मिला फाल्के अवार्ड

बीते जमाने के बेहतरीन खलनायक को सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने उनके घर पर जाकर हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड दादासाहेब फाल्के से सम्मानित किया।

प्राण साहब की सेहत इन दिनों काफी खराब चल रही है जिसके कारण वह पिछले सप्ताह दिल्ली में आयोजित 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाये थे। यह अपने आप यह एक खास बात है कि जब किसी कलाकार को उसके घर पर फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया है।

मालूम हो कि बॉलीवुड के बेहतरीन खलनायक और नायाब अदाकार प्राण को दादा साहब फाल्के सम्मान के लिए चुना गया था एक ऐसा खलनायक जो कि नायक से ज्यादा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता था।

जिसकी फोटो पोस्टर पर देखकर लोग सरेआम उसको गालियां देते थे, जिसकी आवाज में वो दम था, जिसे लोग सुनने के लिए हरपल बेकरार रहते थे और जब वह चरित्र अभिनेता के रूप में परिवर्तित हुआ तो लोगों ने उन्हें गले लगा लिया।

प्राण को फाल्के सम्मान से सम्मानित किये जाने पर जहां बॉलीवुड खुश है वहीं दूसरी ओर आम लोग भी इस बात से काफी प्रसन्न हैं। कुछ लोगों ने वनइंडिया से बात की और कहा कि प्राण साहब को यह सम्मान देर से मिला लेकिन मिल गया, यह बड़ी बात है। प्राण जैसा ना कोई था, है और ना ही होगा। वह बेहतरीन कलाकार हैं। प्राण साहब को हमारी ओर से बहुत बहुत बधाई। हमारी पूरी टीम भी बेहतरीन अदाकार प्राण साहब को बहुत-बहुत बधाई देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X