सच्चे सज्जन प्राण को अवार्ड के लिए बधाई: अमिताभ बच्चन
बीते साठ सालों से भी ज्यादा वक्त बिताने वाले मशहूर खलनायक प्राण को दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है जिसके लिए पूरा बॉलीवुड उन्हें दिल से बधाई दे रहा है। प्राण को इस अवार्ड का सही में हकदार बताने वाले लोगों में आम से लेकर खास लोग शामिल हैं।
प्राण को अपना लकी चार्म मानने वाले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर लिखा है कि सच्चे सज्जन और एक महान मित्र. प्राण को मेरे और मेर पूरे परिवार की ओर से 2012 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए बहुत-बहुत बधाई। भगवान उन्हें स्वस्थ रखे और लंबी उम्र दे।

ऐसी ही बधाईयां बॉलीवुड के कई कोनों से प्राण साहब के लिए आयी हैं।हालांकि कुछ बधाईयों में यह भी कहा गया है कि प्राण साहब को यह अवार्ड थोड़ा देर से मिला है।लेकिन फिर भी लोगों को प्राण साहब का पुरस्कार के लिए चुना जाना अच्छा लगा है।


Click it and Unblock the Notifications











