"एक था टाईगर ब्लॉबस्टर थी, पर मुझे फिल्म में कुछ समझ नहीं आ रहा था!"
कबीर खान ने हाल ही में कॉफी विद करण में सलमान खान के साथ काम करने पर खुलकर बात की और उनकी बातों में इतनी सच्चाई थी कि आप उनके और बड़े फैन हो जाएंगे।
सलमान खान के साथ काम करना और उनकी स्टारडम को हैंडल कर लेना आसान बात नहीं है और बहुत ही कम लोग हैं जो सलमान खान का एटीट्यूड और स्टारडम बिना अपने काम को खराब किए बिना हैंडल कर पाते हैं। ऐसे ही एक इंसान हैं कबीर खान जो फिलहाल अपनी और सलमान की अगली ईद रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं।
लेकिन क्या वाकई कबीर खान के लिए सलमान खान के साथ काम करना इतना आसान रहा है? तो इसका जवाब है नहीं।क्योंकि कबीर खान ने शो पर सलमान खान के साथ काम करने पर खुलकर बात की।

कबीर खान एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं, ये तो सब जानते हैं लेकिन जब से वो सलमान खान के साथ आए वो ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर हो गए और ब्लॉकबस्टर फिल्म के डायरेक्टर पर हो जाता है काफी प्रेशर, तो कबीर खान पर भी था।
कबीर खान एक था टाईगर सीक्वल नहीं डायरेक्ट कर रहे हैं। पर क्यों? इसकी वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल, कबीर खान की मानें तो हर कहानी एक बार ही बताने के लिए होती है, इसलिए वो सीक्वल के पक्ष में नहीं रहते हैं।
[FINAL: ईद 2017 का महाक्लैश....सलमान की ट्यूबलाइट को मिलेगी टक्कर!]]
एक था टाईगर की कहानी पूरी थी, वो आगे से कहीं नहीं जाती इसलिए वो इस फिल्म को फ्रेंचाइज़ी में नहीं बदलना चाहते थे। हालांकि यशराज फिल्म्स ने उन्हें एक था टाईगर ऑफर की पर उन्होंने मना कर दिया।
जानिए कबीर खान ने टाईगर ज़िंदा है के बारे में क्या क्या खुलासे किए -


Click it and Unblock the Notifications











