अमिताभ बच्चन ने थामी लंदन ओलंपिक की मशाल

आपको बता दें कि लंदन की खचाखच भरी सड़कों पर अमिताभ ने मशाल के साथ करीब 15 मीटर कीरेस लगाई और उसके बाद मशाल दूसरे खिलाड़ी को सौंप दिया। ज्ञात हो कि जब अमिताभ मशाल लेकर चल रहे थे तो मशाल की सुरक्षा में लगे लोगों द्वारा लगातार उनके निर्देशित किया जा रहा था की उनके मशाल को कैसे पकड़ना है। बताया जा रहा है की मशाल की सुरक्षा के मद्देनगर सड़क पर पुलिस का भी पर्याप्त प्रबंध था।
दर्शकों ने हाथ हिला हिलाकर अमिताभ का अभिवादन किया जिसके जवाब में अमिताभ ने भी हाथ हिला कर ठीक वैसे ही उनका जवाब दिया। गौतरलब है कि बिग बी ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि लंदन ओलिंपिक ऑर्गनाइजिंग कमिटी ने उन्हें ओलिंपिक मशाल लेकर दौड़ने का न्योता भेजा है।
बच्चन ने ट्वीट किया था, 'ओके मुझे लंदन ओलिंपिक ऑर्गनाइजिंग कमिटी ने रिले के दौरान ओलिंपिक मशाल थामने के लिए आमंत्रित किया है।' वह आगे कहते हैं, 'साउथवॉर्क में सुबह तकरीबन 10:30 बजे ओलिंपिक टॉर्च थामने के लिए आमंत्रण मिलने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह मेरे और मेरे देश के लिए गर्व का मौका है।'


Click it and Unblock the Notifications











