'गुंडे फिल्म में रणवीर सिंह के साथ काम करने का मौका मिला और हम दोनों बेस्ट फ्रेंड बन गए' - अर्जुन कपूर
फ़िल्म 'गुंडे' में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के ऑन-स्क्रीन ब्रोमांस को ऑडियंस ने काफी पसंद किया और उनकी गहरी दोस्ती की वजह से इस फ़िल्म को बहुत जल्द कामयाबी मिली थी! फ़िल्म की रिलीज़ की 7वीं सालगिरह पर, अर्जुन बताते हैं कि किस वजह से गुंडे उनकी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है और हमेशा उनकी फेवरेट फ़िल्म रहेगी।
अर्जुन कपूर को ये फिल्म कैसे मिली, इस बारे वह बताते हैं कि जब आदि सर ने मुझे यह फ़िल्म ऑफर की थी, तब मैं अपने करियर के शुरुआती दौर में था और इस बिजनेस में मुझे मुश्किल से 6 महीने ही हुए थे। बड़े कमर्शियल सेटअप वाली इस फ़िल्म में दो हीरो की जोड़ी साथ काम करने वाली थी। जब मैं अली (अब्बास ज़फ़र) से मिला, तो मुझे उनकी एनर्जी और फ़िल्म को एक बड़े एडवेंचर की तरह ट्रीट करने को लेकर उनका जबरदस्त एक्साइटमेंट मुझे काफी पसंद आया।
यह फ़िल्म बीते ज़माने की यादों को ताज़ा करने वाला और 70 एवं 80 के दशक के सिनेमा के लिए एक ट्रिब्यूट की तरह था, और मैं भी उस दौर की फिल्में देखकर बड़ा हुआ था। यह फ़िल्म मुकुल आनंद, और सुभाष घई की फिल्मों की तरह अव्वल दर्जे की थी, जिसमें भाईचारे और गैंगस्टर्स के बारे में दिखाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











