OTT पर छा गई 8 साल पुरानी तीन सुपरस्टार्स की फिल्म,राजा-रानी की लव स्टोरी में है एक्शन-ड्रामा, 7.1 IMDb रेटिंग

OTT Trending: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। लेकिन अब कई पुरानी सुपरहिट फिल्में भी ओटीटी पर आकर फिर से चर्चा में आ रही हैं। खास बात यह है कि कुछ फिल्में सालों बाद रिलीज होने के बावजूद नई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना रही हैं।

OTT Trending

8 साल पुरानी फिल्म फिर बनी ट्रेंडिंग

इसी बीच साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत एक बार फिर सुर्खियों में है। यह फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। रिलीज होते ही फिल्म ने टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है और खबर लिखे जाने तक यह छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

बड़े सितारों से सजी थी फिल्म

इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टरसंजय लीला भंसाली ने बनाया था। इसमें दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था, शाहिद कपूर महारावल रतन सिंह के रोल में थे, जबकि रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। रणवीर के खलनायक वाले रोल की काफी चर्चा हुई थी।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी रानी पद्मावती और उनके पति महारावल रतन सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में दिखाया गया है कि सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी रानी पद्मावती की खूबसूरती के बारे में सुनकर उनसे प्रभावित हो जाता है। उन्हें पाने की चाह में वह चित्तौड़ पर हमला कर देता है और यहीं से कहानी आगे बढ़ती है।

विवादों के बीच भी की थी जबरदस्त कमाई

जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब इसे लेकर काफी विवाद भी हुए थे। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। करीब 215 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 571.98 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

अब OTT पर भी मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

अब करीब 8 साल बाद पद्मावत ओटीटी पर आई है और दर्शकों को फिर से पसंद आ रही है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है, जिससे साफ है कि आज भी दर्शकों में इस फिल्म को देखने का क्रेज बना हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X