हीरोइन ने अपना पल्लू गिराया तो अनुराग कश्यप ने ये किया था; बॉलीवुड ने दिया डायरेक्टर का साथ
अनुराग कश्यप पर मीटू के आरोप लगे हैं और उनके असिस्टेंट से लेकर बॉलीवुड साथियों तक सब उनके साथ मज़बूती से आकर खड़े हो गए हैं। एक असिस्टेंट ने अपने ट्विटर पर लिखा - “ये सही समय है अनुराग कश्यप के बारे में ये किस्सा बताने का।
मैं 2004 में अनुराग कश्यप का असिस्टेंट था। मैं गुलाल की कास्टिंग देख रहा था और कई हीरो हीरोइनों से मिल रहा था। एक हीरोइन को काम चाहिए था और उसने अनुराग से मिलने की गुज़ारिश की।

वो इंतज़ार करती रही। अनुराग उससे मिलने को तैयार हुए। उस हीरोइन को लगा बॉलीवुड में काम मिलने का तरीका है डायरेक्टर को खुश करना और इस बात का हिंट उसने अनुराग को कई बार दिया।
अनुराग ने बहुत ही सभ्यता से मना कर दिया। फिर उस हीरोइन ने अपने साड़ी का पल्लू गिरा दिया। कई बार। अनुराग उठे और हीरोइन को ये नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर आपको रोल चाहिए तो तभी मिलेगा जब आप रोल में फिट बैठेंगी। और कुछ काम नहीं करेगा।
इतना कह कर अनुराग कमरे से बाहर निकल गए। मैं हैरान रह गया जो मैंने देखा। मेरे सामने एक हीरो था जो इस अजीब सी सिचुएशन से पूरी मर्यादा के साथ और उस लड़की के प्रति भी सम्मान और चिंता के साथ बाहर निकला। बाद में उन्होंने मुझे बताया कि ये दुखद है कि कई लड़कियां सोचती हैं कि ऐसे ही काम मिलता है। मैं उस औरत को दोष नहीं देता।
उसके जैसी बहुत सी लड़कियां फिल्म इंडस्ट्री में आती हैं और मानती हैं कि फिल्मों में ऐसे ही काम मिलता है। और ये सच भी है। जैसा कि बाकी किसी भी क्षेत्र में होता है। अनुराग के साथ काम करते हुए मैंने एक चीज़ जो देखी वो ये थी कि वो औरतों की कितनी इज़्जत करते थे।”
बॉलीवुड में भी कई लोग अनुराग कश्यप के समर्थन में आगे आए -


Click it and Unblock the Notifications












