पिता के जन्मदिवस के दिन अमिताभ को याद आाय मुर्दा-ज़िंदा कवि
अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के बेहद करीब रहे हैं। आज भी अमिताभ अपने माता-पिता को हर पल याद करते हैं और सोचते हैं कि काश उन्हें अपने माता-पिता के साथ थोड़ा वक्त और बिताने का मौका मिलता। अपने हर जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन यही कहते देखे गये कि वो अपने माता-पिता को अपने घर प्रतीक्षा में महसूस करते हैं, वो लोग वहीं पर हैं।

अपने ब्लॉग पर बुधवार को अमिताभ बच्चन ने लिखा बाबूजी, मेरे पिता का जन्म 27 नवंबर 1907 को हुआ था। वो बहुत बुद्धिमान इंसान थे, वो बहुत गरीबी में बड़े हुए थे। उन्होंने मात्र 20 रुपये से अपनी जीविका शुरु की थी। उसके बाद उन्होंने अपनी बेहतरीन लेखिनी से कुछ बहुत ही खूबसूरत कविताएं लिखीं। अमिताभ ने हरिवंश राय बच्चन के जन्मदिन पर उनकी एक बेहतरीन कविता मुर्दा-जिंदा कवि भी ट्विटर पर अपने फैंस के साथ शेयर की।
अमिताभ बच्चन ने ये भी लिखा कि उनके पिता ने अपनी कविताओं को उन्हें डेडिकेट किया था और कहा था कि अमिताभ मेरी बेस्ट कविता है।


Click it and Unblock the Notifications











