ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अमिताभ को सम्मान

70 साल के एक्टर अमिताभ ने सन 1969 में सात हिन्दूस्तानी फिल्म से अपने किरयर की शुरुआत की और अभी तक उन्होंने जंजीर, दीवार, शोले, डॉन, कभी कभी, सिलसिला, महान जैसी कई हिट फिल्मे दी हैं। अभी तक अमिताभ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अभी भी अमिताभ की फिल्मों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है। बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन के रुप में अमिताभ आज भी जाने जाते हैं।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिये इस बात की जानकारी अपने फैन्स को दी। उन्होंने लिखा "मुंबई में भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर ऑस्ट्रेलियन गवर्नमेंट की तरफ से एक और पहचान। मेरे इडियन सिनेमा में दिये गये योगदान को दोनों देशों मे नवाजा गया। मैं बहुत आभारी हूं।" पिछले साल नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर अमिताभ को ऑस्ट्रेलिया की क्वीन्सलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलॉजी की तरफ से डॉक्टरेट की उपाधी से सम्मानित किया गया था।
इस वक्त अमिताभ बच्चन राम माधवानी की फिल्म तालिसमान की शूटिंग में व्यस्त हैं इस फिल्म का निर्देशन विधू विनोद चोपड़ा ने किया था साथ ही वो बाज लुरह्मन की दि ग्रेट गैट्स बाय नाम की हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











