अमिताभ बच्चन को आस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय ने दी मानद डाक्टरेट की उपाधि

अमिताभ ने कहा कि भारतीय सिनेमा और इसके वैश्विक सिनेमा प्रेमियों तक पहुंचने के प्रयासों के लिए किए गये योगदान पर मुझे गौरव होता है। भारत और आस्ट्रेलिया के फिल्म जगत और दूसरे रचनात्मक क्षेत्रो के बीच एक कड़ी के रूप में काम करने पर मैं गौरवांवित हूं। क्वीसलैंड विश्वविद्यालय से पहले लीसेस्टर, ब्रिटेन का डे मांटफोर्ट विश्वविद्यालय, भारत में झासी विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय अमिताभ को डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित कर चुके हैं।
दो साल पहले अमिताभ ने आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रो पर हो रहे नस्लीय हमलों के विरोध में आस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय का यह सम्मान लेने से इनकार कर दिया था। आस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त पीटर वर्गीज ने यह सम्मान मिलने पर अमिताभ को बधाई दी और कहा कि अमिताभ ने विश्व सिनेमा के लिए अमूल्य योगदान दिया है और उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलना आस्ट्रेलिया में उनकी फिल्मों का प्रभाव दर्शाता है।


Click it and Unblock the Notifications











