महाराष्ट्र में खुलेंगे थिएटर, इस गुडन्यूज के साथ 2 दिन में 17 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा, देखें लिस्ट

शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया कि 22 अक्टूबर से राज्य में थिएटर्स खुलने जा रहे हैं। इस ऐलान के साथ ही दो दिन के भीतर बॉलीवुड की 17 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान हो गया। अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, प्रभास, अजय देवगन से लेकर बिग बी की फिल्में शामिल हैं।

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी जो दो साल से थिएट्रिकल रिलीज का इंतजार कर रही है, इसका इंतजार भी अब खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे संग रोहित शेट्टी ने शनिवार को मुलाकात की थी और इसके कुछ देर बाद सूर्यवंशी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया।

bollywood film

वहीं आमिर खान और करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट भी सामने आईं तो वहीं बॉलीवुड फिल्मों के बड़े क्लैश भी देखने को मिले। आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार ने साल के कई बड़े त्यौहार अपने फिल्मों की रिलीज डेट के लिए बुक किए।

जैसे अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी के लिए दिवाली बुक की तो वहीं रक्षाबंधन के लिए राखी और रामसेतु फिल्म के लिए दिवाली जैसे बड़े त्योहार अक्षय कुमार ने पहले ही बुक कर लिए। वहीं आमिर खान ने इस बार रणनीति बदलते हुए क्रिसमस के बजाय साल 2022 का वेलेंटाइन डे बुक किया।

सूर्यवंशी – दिवाली 2021

सूर्यवंशी – दिवाली 2021

स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ

डायरेक्टर- रोहित शेट्टी

बंटी और बबली 2 – 19 नवंबर 2021

बंटी और बबली 2 – 19 नवंबर 2021

स्टारकास्ट- सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी

डायरेक्टर- वरुण वी शर्मा

सत्यमेव जयते 2 – 26 नवंबर 2021

सत्यमेव जयते 2 – 26 नवंबर 2021

स्टारकास्ट- जॉन अब्राहम

डायरेक्टर- मिलाप जावेरी

तड़प – 3 दिसंबर 2021

तड़प – 3 दिसंबर 2021

स्टारकास्ट- अहान शेट्टी, तारा सुतारिया

डायरेक्टर- मिलन लुथारिया

चंडीगढ़ करे आशिकी – 10 दिसंबर 2021

चंडीगढ़ करे आशिकी – 10 दिसंबर 2021

स्टारकास्ट- वाणी कपूर, आयुष्मान खुराना

डायरेक्टर- अभिषेक कपूर

83 – क्रिसमस 2021

83 – क्रिसमस 2021

स्टारकास्ट- रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण

डायरेक्टर- कबीर सिंह

जर्सी – 31st दिसंबर 2021

जर्सी – 31st दिसंबर 2021

स्टारकास्ट- शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर

डायरेक्टर- गौतम तिन्नानुरी

 पृथ्वीराज – 21st जनवरी 2022

पृथ्वीराज – 21st जनवरी 2022

स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर

डायरेक्टर-चंद्रप्रकाश द्विवेदी

लाल सिंह चड्ढा – 14 फरवरी 2022

लाल सिंह चड्ढा – 14 फरवरी 2022

स्टारकास्ट- आमिर खान, करीना कपूर

डायरेक्टर- अद्वैत चंदन

जयेशभाई जोरदार – 25 फरवरी 2022

जयेशभाई जोरदार – 25 फरवरी 2022

स्टारकास्ट- शालिनी पांडे, रणवीर सिंह

डायरेक्टर- दिव्यांग ठक्कर

बच्चन पांडे – 4 मार्च 2022

बच्चन पांडे – 4 मार्च 2022

स्टारकास्ट- जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार, कृति सेनन

डायरेक्टर-फरहाद सामजी

शमशेरा – 18 मार्च 2022

शमशेरा – 18 मार्च 2022

स्टारकास्ट- रणबीर कपूर, वाणी कपूर, संजय दत्त, रोनित रॉय

डायरेक्टर- करण मल्होत्रा

भूल भुलैया 2 – 25 मार्च 2022

भूल भुलैया 2 – 25 मार्च 2022

स्टारकास्ट- कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी

निर्देशक- अनीस बज्मी

मेडे – 29 अप्रैल 2022

मेडे – 29 अप्रैल 2022

स्टारकास्ट- अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह

निर्देशक- अजय देवगन

हीरोपंती 2 – 6 मई 2022

हीरोपंती 2 – 6 मई 2022

स्टारकास्ट- टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया

डायरेक्टर- अहमद खान

रक्षाबंधन – 11 अगस्त 2022

रक्षाबंधन – 11 अगस्त 2022

स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर

निर्देशक- आनंद एल राय

रामसेतु – दिवाली 2022

रामसेतु – दिवाली 2022

स्टारकास्ट- जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरूचा, अक्षय कुमार

डायरेक्टर- अभिषेक शर्मा

बता दें कोरोना महामारी के चलते देशभर में थिएटर्स बंद रहे। कोरोना की दूसरी लहर के बाद कुछ राज्यों में थिएटर्स खोले गए लेकिन महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में थिएटर बंद ही रहे। कुछ दिन पहले अक्षय कुमार की बेल बॉटम रिलीज हुई लेकिन महाराष्ट्र के सिनेमाघर बंद होने के चलते फिल्म को सीधे सीधे 30 फीसदी तक का नुकसान हुआ।

ऐसे में जैसे ही महाराष्ट्र में थिएटर खुलने का ऐलान हुआ वैसे ही फिल्ममेकर्स ने बड़े त्यौहार को बुक करना शुरू कर दिया और अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तेजी से तैयारी शुरू कर दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X