मेहंदी हसन की हालत गंभीर, भारत में इलाज की पेशकश

mehdi hassan
भारत में जन्मे मशहूर गजल गायक मेहदी हसन की हालत और भी ज्यादा गंभीर हो गई है। हर तरफ उनकी सेहत में सुधार लाने के लिए दुआ की जा रही है। कराची में अपनी जिंदगी और मौत से हर पल लड़ रहे मेहदी हसन के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके इलाज के लिए मदद की पेशकश की है।

मुख्यमंत्री का कहना है कि अगर मेहदी हसन का इलाज भारत में होता है तो उनका सारा खर्च राजस्थान सरकार उठाएगी। आपको बता दें कि राजस्थान सरकार की यह पहल हसन की बिमारी के बाद अस्पताल में भर्ती हो जाने बाद की गई है। जबकि मेहदी हसन काफी लंबे समय से फेफड़े के संक्रमण से जूझ रहे हैं।

हसन की हालत को लेकर डाक्टरों ने भी लगभग जवाब दे दिया है। इधर राजस्थान के ही लूणा गांव में मेहदी की सलामती के लिए मस्जिदों में इबादत और मंदीरों में पूजा की जा रही है। मेहदी हसन का जन्म राजस्थान में ही हुआ है। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के ही लूणा गांव में 18 जुलाई 1927 को मेहदी हसन का जन्म संगीतकारों के ही परिवार में हुआ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X