वेलकम तो न्यूयॉर्क एक बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म है, जिसे चकेरी टोलेटी ने निर्देशित किया है। फिल्म में कारण जौहर, दिलजीत दोसांझ, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, लारा दत्ता मुख्यभूमिका मे हैं। फिल्म में स्लैपडाश रिकवरी एजेंट तेजी (दिलजीत डॉसंज) और एक फैशन डिजाइनर जिनलपटेल (सोनाक्षी सिन्हा) की कहानी बताई गई है। दोनों ही न्यूयॉर्क में होने वाले बड़े बॉलीवुड इवेंट का हिस्सा बनने के लिए पहुंचते हैं। फिल्म 23 फरवरी, 2018 को रिलीज होगी।
फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' इंडिया की पहली 3डी कॉमेडी फिल्म है। इसमें हल्की-फुल्की कॉमेडी है। जहां बॉलीवुड में होने वाले इतने बड़े अवॉर्ड शो का थोड़ा मजाक उड़ाया गया है, साथ ही करण जौहर ने खुद की खिल्ली उड़ाई है। फिल्म में करण का डबल रोल है. दूसरी भूमिका में वह नेगेटिव किरदार में हैं।
फिल्म की शुरुआत एक मीटिंग रूम से होती है जहां गैरी (बोमन ईरानी) और उसकी सहायक आईफा अवार्ड्स को लेकर अपनी बड़े प्लान के बारे में बता रहे हैं।आईफाअवार्ड्स - एक टैलेंट हंट जहां विनर को ग्रीन कार्पेट पर स्टार्स के साथ चलने का मौका मिलेगा। ईरानी ने लारा को कंपनी में पार्टनर बनाने का झूठा प्रलोभन दिया हुआ है जिससे वह मुकर जाता है और इससे लारा दत्ता न्यूयॉर्क में होने वाले आईफा अवार्ड खराब करना चाहती है।
कंपनी का नाम बदनाम हो इसलिए वह टैलेंट चुनने के नाम पर दो सबसे खराब टैलेंट यानी खराब फैशन डिजाइनर और बुरे एक्टर को चुनती है। ये फैशन डिजाइनर कोई और नहीं बल्कि जिनल पटेल (सोनाक्षी सिन्हा) और एक्टर तेजी सिंह (दिलजीत दोसांझ) है।तेजी हर स्टार की एक्टिंग करता है जबकि जिनल का सपना बड़ी डिजाइनर बनने का है। करण जौहर और रितेश देशमुख इस अवॉर्ड शो के होस्ट बने हैं।