सलमान का #Dabangg3 वाला छोटा धमाका - चुलबुल और रज्जो की पहली झलक
सलमान खान की दबंग 3 इस साल फ्लोर पर जाएगी और रिलीज़ भी हो जाएगी, ये खबर गपशप गली में बड़ी तेज़ी से फैल रही है। लेकिन अब सलमान खान ने चुलबुल और रज्जो की छोटी सी झलक पहले ही दे दी है।
दिलजीत दोसान्ज्ह ने हाल ही में कंफर्म किया था कि उनकी और सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क में सलमान खान भी होंगे। और लीजिए वादे के मुताबिक सलमान आ भी गए हैं। वो भी पूरे एक गाने में।

गौरतलब है कि फिल्म में दिलजीत दोसान्ज्ह एक पंजाबी सुपरस्टार और सोनाक्षी सिन्हा उनकी स्टाईलिस्ट की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म अवार्ड शो में होने वाली उथल पुथल और बैकस्टेज ड्रामा पर बनी है।
गाना काफी मज़ेदार है और गाने में सलमान और सोनाक्षी के दबंग एंगल का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। यूं समझ लीजिए कि बस दबंग 3 की छोटी सी झलक आपको यहीं मिल गई।
फिल्म में लारा दत्ता, रितेश देशमुख अहम भूमिकाओं में हैं और करण जौहर डबल रोल में दिखाई देंगे। फिल्म 23 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। और सलमान के कैमियो का फिल्म पर थोड़ा असर पड़ सकता है।
वैसे जब सलमान के कैमियो की बात हो रही हो तो एक फ्लैशबैक तो बनता है -


Click it and Unblock the Notifications












