अक्षय को दिया सलमान ने झटका, कर ही दिया ज़ोरदार CLASH
सलमान खान का फिल्म में होना मतलब शुभ हो जाता है और ये शुभ हुआ है सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क के साथ। फिल्म में दिलजीत दोसान्ज्ह और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए दिलजीत दोसान्ज्ह ने कंफर्म कर दिया है कि फिल्म में सलमान खान हैं। दरअसल, ट्रेलर में अंत में फोन पर सलमान खान Calling लिखा हुआ आता है।

फिल्म का ट्रेलर भी सलमान ने शेयर किया था। तो दिलजीत ने अफवाहों को कंफर्म करते हुए कहा कि हां फिल्म में सलमान खान हैं। उनका भी एक छोटा सा रोल है।
अब दिक्कत ये है कि सलमान ने अक्षय को झटका दे दिया है। दरअसल, माना जा रहा था कि इस पूरे हफ्ते महीने पैडमैन का राज चलेगा। लेकिन अब सलमान के नाम पर ही सही लेकिन वेलकम टू न्यूयॉर्क लोगों का ध्यान तो बांटेगी।
जानिए कैसा रहेगा, बॉक्स ऑफिस पर फरवरी का महीना -


Click it and Unblock the Notifications












