X
हिंदी » फिल्में » शकुन्‍तला देवी
शकुन्‍तला देवी

शकुन्‍तला देवी

Biography | 31 Jul 2020 |
Hindi

2.9 /5 Users

3.5 /5 Filmibeat

शकुन्‍तला देवी कहानी

शकुंतला देवी एक बॉलीवुड बॉलीवुड बायोग्राफिकल फिल्‍म है, जो गणितीय प्रतिभा (मानव कंप्यूटर) शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अनु मेनन ने किया हैं, जिसमें विद्या बालन शकुंतला देवी का किरदार निभाया हैं। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, शकुंतला देवी की बेटी के रोल में नज़रआयीं है।  कहानी  साल 1934 से 2000 तक के सफर में शकुंतला देवी का बचपन, जवानी, वृद्धा अवस्था तक शामिल किया गया है। उनके सफर की शुरुआत महज पांच साल में ही हो गई थी, जब वो गणित के बड़े से बड़े सवाल भी मुंह जुबानी हल कर दिया करती थीं। वह स्कूल जाना चाहती थीं, लेकिन बेरोजगार पिता शकुंतला की प्रतिभा के शोज कराने लगे। परिवार को पैसा मिलने लगा और शकुंतला देवी को पूरे शहर में ख्याति.. फिर देश में और फिर देखते ही देखते विश्व भर में। शकुंतला देवी के निर्भीक स्वभाव और आजाद ख्याल ने उन्हें परिवार से दूर कर दिया। खासकर मां के प्रति एक गुस्सा था क्योंकि उन्होंने पिता के गलत तौर तरीकों को सहते जिंदगी गुजार दी। इधर अंकों के साथ शकुंतला देवी का रिश्ता हर दिन गहराता चला गया। कंप्यूटर से भी तेज गणित के सवालों को हल करने वाली इंसान के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम अंकित हुआ। जिसके बाद दुनिया उन्हें 'ह्यूमन कंप्यूटर' के नाम से जानने लगी। लेकिन जितनी आसानी से वो गणित के सवाल हल कर लेती थीं, उनकी व्यक्तिगत जीवन उतनी ही जटिल रही। उन्हें 'नॉर्मल' रहना समझ नहीं आया। उनका मानना था कि इंसान और पंड़ों में यही फर्क है कि इंसान एक जगह टिक कर नहीं रह सकता, जबकि पेड़ जड़ों से जकड़े होते हैं। इस थ्योरी की वजह से व्यक्तिगत जीवन में अपनी बेटी से वह प्यार, सम्मान ना पाना उन्हें खलता रहा। उनके भीतर लगातार द्वंद चलता रहता है- सिद्धांतों, कर्तव्य और आकांक्षाओं के बीच। जिससे वह किस तरह उबरती हैं, यह फिल्म में दिखाया गया है। देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें    जानें फिल्म के कास्ट और क्रू       देश भर में फैली महामारी के कारण इस फिल्म के निर्देशक और निर्माताओं ने, इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने के निर्देशन दिया है। ये फिल्म अमेज़न प्राइम पर 31 जुलाई को रिलीज़ हुई है। 
Read More

शकुन्‍तला देवी कास्ट एंड क्रू

शकुन्‍तला देवी क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर अनु मेनन
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक सचिन जिगर
निर्माता / प्रोड्यूसर NA
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

शकुन्‍तला देवी समीक्षक की समीक्षा

Filmibeat Hindi
गणित के साथ उनका रिश्ता और उससे पाई गईं उपलब्धियों के अलावा फिल्म में उनकी पारिवारिक जिंदगी और मुद्दों को भी शामिल किया गया है। खासकर एक बेटी, एक मां और एक औरत का सफर।
जागरण
अमेज़न प्राइम वीडियो की फ़िल्म 'शकुंतला देवी' विद्या बालन के शो में सान्या मल्होत्रा की होस्टिंग जैसी है। फ़िल्म के आखिर में एक गाना है, 'पास नहीं तो, फेल नहीं'। फ़िल्म इस गाने पर बिल्कुल खरी उतरती है।

शकुन्‍तला देवी ट्रेलर

Video Thumbnail

शकुन्‍तला देवी गाने

शकुन्‍तला देवी फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.9 /5 Your Rating

शकुन्‍तला देवी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+