..................... दिव्या दत्ता ने विद्या बालन संग शेयर की अनदेखी तस्वीर,शकुंतला देवी एक्ट्रेस बोलीं- आप है मेरी फेवरेट Actress Divya Dutta share photo with her favorite girl vidya balan then shakuntala devi fame also react - Hindi Filmibeat

दिव्या दत्ता ने विद्या बालन संग शेयर की अनदेखी तस्वीर,शकुंतला देवी एक्ट्रेस बोलीं- आप है मेरी फेवरेट

By Filmibeat Desk

वीर जारा फेम दिव्या दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी नई और कुछ पुरानी यादों से फैंस को रूबरू करवाती हैं। हाल में ही उन्होंने शंकुतला देवी एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में विद्या बालन और दिव्या दत्ता साथ में फ्रेम शेयर करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर की एक दूसरी खूबी ये है कि इस फोटो में दोनों ही खूबसूरत स्माइल करते दिख रही हैं। इस पुरानी तस्वीर को 21 अगस्त को शेयर किया। जिसे साझा करते हुए वह लिखती हैं कि विद्या बालन मेरी तमाम लड़कियों में सबसे पसंदीदा हैं। हमेशा खुश रहे मुस्कुराते रहे।

दिव्या दत्ता द्वारा शेयर इस तस्वीर पर विद्या बालन का रिएक्शन भी सामने आया। विद्या ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, आप भी मेरी सबसे पसंसीदा एक्टर्स में से एक हैं। दोनों के बीच क्यूट बातचीत सोशल मीडिया पर देखने को मिली। इससे साफ पता चलता है कि दोनों असल जिंदगी में भी कितनी अच्छी दोस्त होंगी।

Divya Dutta

दिव्या दत्ता की इस अनदेखी तस्वीर पर फैंस का रिएक्शन भी सामने आया। कई लोगों ने इसे लाइक किया तो कुछ ने कमेंट्स कर दोनों एक्ट्रेस की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि आप दोनों ही हजारों फैंस की पसंदीदा हैं तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि आप दोनों न केवल अच्छी अभिनेत्रियां हैं बल्कि खूबसूरत शख्सितय और इंसान हैं।

बता दें हाल में ही विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। ह्यूमन कंप्यूटर शंकुतला देवी के जीवन से प्रेरित इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और आलोचकों ने भी प्रशंसा की।

वहीं दिव्या दत्ता की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह आंख मिचोली फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला कर रहे हैं। उनके अलावा परेश रावल, शरमन जोशी, विजय राज अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X