सुशांत की दिल बेचारा बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म, विद्या की शकुंतला देवी ने भी किया कमाल
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई। इस फिल्म के ट्रेलर से लेकर फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े। दिल बेचारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। वहीं विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी ने ओटीटी प्लेटफार्म पर कमाल कर दिया है। विद्या बालन , सान्या मल्होत्रा अभिनीत और अनु मेनन द्वारा निर्देशित शकुंतला देवी दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई।
इन दोनों ही फिल्मों को ओटीटी पर ढेर सारा फैंस का प्यार मिला। शकुंतला देवी से पहले प्रदर्शित हुई फ़िल्म दिल बेचारा को सबसे बार देखी गयी फिल्म बन गई। फिर उसके बाद नंबर आता है शकुंतला देवी का। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म 31 जुलाई को प्रदर्शित होने से अब तक ट्रेंड में बनी हुई है ।

दिल बेचारा के बाद ओरमैक्स मीडिया ने फिल्म को नंबर 2 स्थान पर रखा है। वहीं दिल बेचारा को पहले नंबर पर। फिल्म वास्तव में इस स्थान की हकदार है। शकुंतला देवी फिल्म में सभी कलाकार जिस्सु सेनगुप्ता, सान्या मल्होत्रा और अमित साध शामिल हैं, जो असाधारण रूप से अच्छे हैं और संगीत भी बहुत ही शानदार है और आपके भीतर दिल से जोड़ता है। फिल्म ट्रेंड कर रही है और इसे हर तरफ बहुत सारा प्यार और सराहना मिली है और यह अब कुछ समय के लिए ट्रैंड में है।
वहीं सुशांत सिंह राजपूत की यादों से भरी फिल्म दिल बेचारा ने सभी को इमोशनल कर दिया था। एक एक डायलॉग ऐसा लग रहा था जैसे सुशांत सब जानते थे कि क्या होने वाला है। सुशांत की फिल्म न केवल लोगों के दिलों में बस गई बल्कि हमेशा हमेशा के लिए अमर हो गई। सुशांत के अलावा संजना संघी लीड रोल में नजर आईं। वहीं निर्देशन क्षेत्र में मुकेश छाबरा ने डेब्यू किया।


Click it and Unblock the Notifications











