X
हिंदी » फिल्में » रश्मि रॉकेट
रश्मि रॉकेट

रश्मि रॉकेट

Drama | 15 Oct 2021 |
Hindi

2.5 /5 Users

3.5 /5 Filmibeat

रश्मि रॉकेट कहानी

रश्मि रॉकेट एक आगामी बॉलीवुड फिल्‍म है। जिसका निर्देशन आकर्ष खुराना कर रहे हैं। फिल्‍म में तापसी पन्‍नू मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगी। फिल्‍म में तापसी रश्मि के किरदार में दिखेंगी। फिल्‍म का प्रोडक्‍शन रोनी स्‍क्रूवाला, नेहा आनंद और प्रांजल खंढडिया कर रहे हैं आरएसवीपी मूवीज की इस फिल्म की पहली झलक और फर्स्ट लुक में तापसी बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रही हैं। कहानी  भुज में 'रॉकेट' के नाम से जानी जाने वाली रश्मि एक पर्यटक गाइड के रूप में काम करती है। वह मस्तमौला लड़की है, जो बाइक चलाती है, जैकेट पहनती है, स्नीकर्स के साथ 'गरबा' खेलती है और आर्मी ऑफिसर गगन ठाकुर (प्रियांशु पेन्युली) से अपने प्यार का इजहार करने में हिचकिचाती नहीं है। रश्मि और गगन की प्यारी सी लव स्टोरी कहानी के साथ साथ धीरे धीरे ट्रैक पर चलती जाती है। रश्मि को सभी रॉकेट क्यों बुलाते हैं, गगन को यह उस दिन पता चलता है जब रश्मि एक आर्मी वाले की जान बचाने के लिए उसके सामने से दौड़कर जाती है। वह रश्मि की प्रतिभा देखकर चकित रह जाता है और उसे उसे एथलीट बनने के लिए प्रोत्साहित करता है। अपने चाहने वालों से प्रोत्साहित होकर रश्मि वीरा नेशनल स्तर पर ट्रेनिंग के लिए पुणे पहुंचती और जल्द ही रश्मि से देश की स्टार 'रश्मि रॉकेट' बन जाती हैं। लेकिन रश्मि को शायद ही यह अंदाजा होता है कि उसकी काबिलियत कई आंखों को चुभती भी है। साल 2004 के एशियाई खेलों में रश्मि की शानदार जीत पर जहां देश गर्व कर रहा होता है, वह खुद को एक सदियों पुराने प्रक्रिया- लिंग परीक्षण के नाम पर शोषित पाती है। रश्मि अपनी मां से कहती है- "जिस देश के लिए मेडल जीते ना, उसने एक चुटकी में इतनी जोर का गिराया की क्रैश हो गया तेरा रॉकेट".. लेकिन जल्द ही रश्मि को अपने पिता के कहे शब्द याद आते हैं और वो अपने पति गगन और वकील इशित (अभिषेक बनर्जी) की मदद से अपनी खोई प्रतिष्ठता और न्याय पाने के लिए सिस्टम से लड़ने निकल पड़ती है। पहली झलक में तापसी रेसिंग ट्रेक पर भागती हुई दिखती हैं। वहीं फोटोज में तापसी के गले पर टैटू बने हुए हैं। उनके लुक को एक ब्लैक चोकर, नोज पिन और स्टड से एक्सेसराइज किया गया है। फिल्‍म में वह रश्मि के किरदार में हैं, मोशन पोस्‍टर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दौड़ने की रफ़्तार की वजह से उन्हें रश्मि रॉकेट के नाम से बुलाया जाता है।   देखे फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें     प्रियांशू पेन्युली अभिनेता तापसी के साथ नज़र आएंगे, इस फिल्म में प्रियांशू एक आर्मी अफसर पति का किरदार निभाए हैं।  रिलीज  यह फिल्म 15 अक्टूबर 2021 को ऑनलाइन प्लेटफार्म Zee5 पर रिलीज़ हुई है।  निर्माण  फिल्म की शूटिंग नवंबर 2020 को पुणे में शुरू हुई जिसके बाद इस फिल्म को 26 जनवरी 2021 को गुजरात में पूरी की गयी। 
Read More

रश्मि रॉकेट कास्ट एंड क्रू

रश्मि रॉकेट क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर आकर्ष खुराना
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर नेहा प्रति मटियानी
संपादक अजय शर्मा
संगीत / म्यूजिक अमित त्रिवेदी
निर्माता / प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला, नेहा आनंद, प्रांजल खंढडिया
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

रश्मि रॉकेट समीक्षक की समीक्षा

filmibeat हिंदी
यहां फीमेल एथलीट की लड़ाई है- अपने मान, सम्मान के लिए, अपनी पहचान के लिए, अपनी योग्यता के लिए। Read more at: https://hindi.filmibeat.com/reviews/rashmi-rocket-film-review-starring-taapsee-pannu-priyanshu-painyuli-released-on-zee5/articlecontent-pf323277-101066.html

रश्मि रॉकेट ट्रेलर

Video Thumbnail

रश्मि रॉकेट गाने

रश्मि रॉकेट समाचार

रश्मि रॉकेट फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

रश्मि रॉकेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+