X
होम टॉप-लिस्ट

अगर आपको पसंद हैं कानूनी दांव-पेंच, तो देख डालें ये 12 बेहतरीन भारतीय कोर्टरूम ड्रामा फिल्में

Author Sandhya Yadav | Updated: Wednesday, April 23, 2025, 12:45 PM [IST]

कोर्टरूम ड्रामा फिल्में हमेशा दिलचस्प होती हैं क्योंकि इनमें न्याय, तर्क और सच के लिए लड़ाई दिखाई जाती है। भारत में भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं जो कोर्ट के अंदर चल रही बहस, संघर्ष और इंसाफ की लड़ाई को शानदार तरीके से दिखाती हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं 12 दमदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्में, जिन्हें आप मिस नहीं कर सकते...


cover image

Table of content

Kesari Chapter 2: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जिसमें देशभक्ति और इंसाफ की लड़ाई देखने को मिलती है। यह फिल्म जलियावाला बाग के हत्याकांड पर आधारित है।  

Court (Netflix): यह एक मराठी फिल्म जो सिस्टम की सच्चाई को बारीकी से दिखाती है। यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी है। 

Jai Bhim (Prime Video): सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म एक गरीब आदिवासी की इंसाफ की लड़ाई को दिखाती है। फिल्म की दमदार कहानी और एक्टिंग इसकी खासियत है। 

Section 375 (Prime Video): यह फिल्म यौन शोषण और कानून के दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित है। फिल्म में अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की परफॉर्मेंस बेहद प्रभावशाली है। 

Rustom (Zee5): एक नेवी ऑफिसर की कहानी जो अपनी पत्नी की बेवफाई के बाद मर्डर करता है। फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा के साथ, सस्पेंस भी भरपूर है। 

Shahid (Prime Video): यह फिल्म मानवाधिकार वकील शाहिद आज़मी की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म इंस्पायरिंग होने के साथ-साथ इमोशनल कर देने वाली भी है। 

Vaashi (Netflix): मलयालम फिल्म जिसमें दो वकील एक ही केस में आमने-सामने होते हैं, जबकि उनकी पर्सनल लाइफ भी एक-दूसरे से जुड़ी होती है। 

Jana Gana Mana (Netflix): सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को छूती यह फिल्म कोर्ट की बहस के जरिए बहुत से सवाल खड़े करती है। 

Pink (YouTube): नो मतलब नो” – इस डायलॉग से मशहूर यह फिल्म महिलाओं की सहमति और सम्मान की बात करती है। अमिताभ बच्चन की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिलती है। 

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai (Zee5): मनोज बाजपेयी की ये फिल्म एक रेप केस में पीड़िता के लिए लड़ते वकील की कहानी है। सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म बेहद असरदार है। 

OMG - Oh My God! (YouTube): एक दुकानदार भगवान पर केस कर देता है! मजेदार लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाली फिल्म, जिसके इन्साफ के लिए भगवान को भी धरती पर आना पड़ता है।  

Jolly LLB (JioHotstar): एक छोटे वकील की कहानी जो बड़े सिस्टम के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई लड़ता है। यह फिल्म सच्चाई और कॉमेडी का बढ़िया मेल है।  

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+