X
होम टॉप-लिस्ट

सनी देओल से पहले भी कई सितारें हो चुकें हैं पैसों की समस्या का शिकार

Author Priya Tomar | Published: Tuesday, August 22, 2023, 11:35 AM [IST]

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस वक्त अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के चलते सुर्खियों में हैं। प्रोफेशन लाइफ में जहां सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 की सफलता का मजा ले रहे हैं। वहीं पर्सनल लाइफ में सनी देओल पैसों की तंगी से परेशान हैं। हाल ही में एक्टर के बंगले को बैंक द्वारा नीलाम किए जाने की खबर आई थी जिसने सभी को काफी परेशान कर दिया था हालांकि ये मामला अब शांत हो चुका है। तो ऐसा बिलकुल नहीं है कि मनोरंजन जगत में सनी देओल एकलौते ऐसे कलाकार है जो कि आर्थिक तंगी का शिकार हुए हैं क्योंकि सनी देओल से पहले भी कई एक्टर्स को लेकर दिवालिया होने की जानकारी सामने आ आई थी।


cover image

Table of content

सनी देओल

सुपरस्टार धर्मेंद्र के बेटे और अभिनेता सनी देओल ने अपना जुहू स्थित बंगला गिरवी रखकर लगभग 56 करोड़ का लोन लिया था, जिसका बकाया दिसंबर 2022 से सनी देओल के ऊपर था। इस बात की जानकारी पब्लिक में अब सामने आई जब बैंक ने बंगला नीलाम करने की बात की। खैर फिलहाल तो मामला शांत हो गया है। खबर है कि सनी देओल ने जल्द पैसा लौटाने का वादा किया है।

गोविंदा

हिंदी सिनेमा जगत में अपनी एक्टिंग और अपने डांस के चलते अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता गोविंदा 90 के दशक के सुपरस्टार थे। हालांकि, बाद में उन्हें काम पाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी थी। एक्टर ने अपनी आर्थिक तंगी को लेकर खुलासा किया था कि 3- 4 सालों तक उनके पास कोई काम नहीं था, जिसने उन्हें फाइनेंशियली बहुत प्रभावित किया था।  

अमिताभ बच्‍चन

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी आर्थिक तंगी का शिकार हो चुके हैं। 2000 में जब सारी दुनिया नई सदी का जश्न मना रही थी तो अभिताभ बच्चन अपने दुर्भाग्य को सेलिब्रेट कर रहे थे। अमिताभ बच्चन को पैसों की ये तंगी उनका प्रोडक्शन हाउस न चलने की वजह से देखनी पड़ी थी। उस वक्त एक्टर के पास न फिल्म थी, न कंपनी और ना ही पैसा था। उस वक्त बिग बी ने बेहद कम पैसों में क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने के लिए साइन कर लिया था।

अनुपम खेर

हमेशा ही हर मुद्दे पर बिंदास अंदाज से अपनी बात रखने वाले अनुपम खेर ने खुद बताया था कि वो 2004 में बैंक कर्पट हो गए थे, जब उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म मैंने गांधी को नहीं मारा नहीं चली थी। इस तंगहाली से निकलने के लिए उन्हें सिर्फ 12 स्टूडेंट्स के साथ एक कमरे में एक्टिंग स्कूल शुरु करना पड़ा था। इसके बाद धीरे धीरे कुछ फिल्मों में काम करने के बाद आर्थिक स्थिति ठीक हुई थी।

 

जैकी श्राफ

इसी लिस्ट में टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ का नाम भी शामिल है। साल 2003 में आई फिल्म बूम अभिनेता जैकी श्रॉफ के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी थी। इस फिल्म ने जैकी के साथ गुलशन ग्रोवर, अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और कटरीना कैफ समेत कई स्टार्स थे। बूम फ्लॉप हो जाने के बाद कर्जदारों का पैसा चुकते करने के लिए जैकी श्रॉफ को अपना मुंबई स्थित बंगला बेचना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+