X
{* added on 10-dec-2024 *}
हिंदी » फिल्में » राम सेतु
राम सेतु

राम सेतु

Action | Adventure | 25 Oct 2022 |
Hindi

2.5 /5 Users

2 /5 Filmibeat

राम सेतु कहानी

राम सेतु एक आगामी बॉलीवुड मिथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक शर्मा द्वारा किया गया है। इस फिल्म के निर्माता, अरुणा भाटिया और विक्रम मल्होत्रा है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नज़र आयें हैं। अक्षय के साथ जैकलीन और नुसरत भी फिल्म में एक अहम् भूमिका में नज़र आयीं हैं।  फिल्म की घोषणा और पहला पोस्टर, 14 अक्टूबर 2020 को, दिवाली के अवसर पर रिलीज़ किया गया था। फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की गयी है।  कहानी  फिल्म राम सेतु एक पुरातत्वविद् के जीवन को बदलने वाले अभियान की कहानी है, जो की साल 2007 की है। डॉ. आर्यन कुलश्रेष्ठ (अक्षय कुमार) एक पाकिस्तानी टीम के साथ संयुक्त अभियान के लिए अफगानिस्तान के बामयान जाते हैं। यहां, उन्होंने एक भारतीय राजा के प्राचीन खजाने की खुदाई की, के तभी अचानक, तालिबान ने साइट पर हमला किया। आर्यन वहां से भाग जाता है, लेकिन साथ ही वह खजाने को अपने साथ ले जाने में सफल हो जाता है। एक संवाददाता सम्मेलन में, आर्यन नास्तिक होने के बारे में बोलते हैं और यह इतिहास को संरक्षित करने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालने से ज्यादा सभी सुर्खियां बटोरता है। इस बीच, पुष्पक शिपिंग के मालिक इंद्रकांत (नासर) ने भारत सरकार से अपने सेतुसमुद्रम परियोजना के हिस्से के रूप में राम सेतु को नष्ट करने का अनुरोध किया। उनका मानना ​​है कि इससे ईंधन की बचत होगी और भारत और श्रीलंका के बीच यात्रा के समय में कमी आएगी। इससे देश में भारी रोष होता है और सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर दी जाती है। सरकार, जो इंद्रकांत के हाथ में है, भारतीय पुरातत्व सोसायटी (एएसआई) की मदद लेती है। आर्यन को हाल ही में एएसआई के संयुक्त महानिदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया है। सरकार को लगता है कि उनके जैसा नास्तिक उनकी इस काम में मदद कर सकता है। उन्हें यह कहते हुए एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है कि राम सेतु एक प्राकृतिक रूप से निर्मित संरचना है और मानव निर्मित नहीं है। आर्यन इस पर शोध करने के लिए समय मांगता है, लेकिन उसे ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाती है। हालाँकि, उनके द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट रामायण पर भी सवाल उठाती है। यह एक बड़े विवाद को जन्म देती है। लेकिन इंद्रकांत खुश है। वह उसे राम सेतु जाने और दुनिया को साबित करने के लिए कहता है कि यह मानव निर्मित नहीं है। आर्यन रामेश्वरम पहुँचता है। आर्यन को उसके मिशन में मदद करने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर बाली (प्रवेश राणा), पर्यावरणविद् डॉ. सैंड्रा रेबेलो (जैकलीन फर्नांडीज) और डॉ. गैब्रिएल (जेनिफर पिकिनाटो) को भी शामिल किया गया है। कुछ शोधों के अनुसार, भगवान राम का जन्म 7000 साल पहले हुआ था। आर्यन को यह साबित करना होगा कि राम सेतु भगवान राम के जन्म से पहले का है। जैसे ही वह अपना शोध शुरू करता है, उसे पता चलता है कि वह अपने विश्वास में गलत हो सकता है और राम सेतु वास्तव में भगवान राम और वानर सेना द्वारा बनाया गया था। आगे क्या होता है इसी पर यह फिल्म आधारित है। 
Read More

राम सेतु कास्ट एंड क्रू

राम सेतु क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर अभिषेक शर्मा
कहानी अभिषेक शर्मा
संवाद अभिषेक शर्मा
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर असीम मिश्रा
संपादक रामेश्‍वर एस भगत
संगीत / म्यूजिक NA
निर्माता / प्रोड्यूसर अरुणा भाटिया, विक्रम मल्होत्रा
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

राम सेतु समीक्षक की समीक्षा

अमर उजाला
सियासी अभियानों को परे रखते हुए फिल्म ‘राम सेतु’ को देखना रुचिकर है। एक पुरातत्व विशेषज्ञ उस राम सेतु को खोजने निकला है जिसका जिक्र भगवान श्री राम की सारी कथाओं में मिलता है।
नवभारत टाइम्स
पौराणिक कथाओं और आधुनिक सोच के संगम वाले विषयों के शौकीन ये फिल्म देख सकते हैं।

राम सेतु ट्रेलर

Video Thumbnail

राम सेतु गाने

Music Director:

राम सेतु फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

सेलेब्स बर्थडे/ सितारों का जन्मदिन

×
2.5 /5 Your Rating

राम सेतु

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+