..................... 'जय श्रीराम' गाने से पहले अक्षय कुमार ने उतारे जूते, वायरल हो रहा है Video Ram Setu- Before singing Jai Shri Ram, Akshay Kumar remove his shoes, video is going viral - Hindi Filmibeat

Ram Setu- 'जय श्रीराम' गाने से पहले अक्षय कुमार ने उतारे जूते, वायरल हो रहा है Video

 akshay kumar

सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म राम सेतु को लेकर चर्चा में हैं और लगातार इसको लेकर खबरें सामने आ रहीं हैं। फिल्म का दमदार प्रमोशन जारी है और इसका ट्रेलर लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया है। लेकिन एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा किया है जो कि राम भक्तों को काफी पसंद आने वाला है। दरअसल अक्षय कुमार का एक वीडियो इवेंट से वायरल हुआ है और इसमें उन्होने राम सेतु का गाना जय श्रीराम गाया है।

लेकिन उन्होने सम्मानपूर्वक इस गाने को गाने से पहले अपने जूते उतार दिए। जैसे ही उन्होने ऐसा किया लोग सोशल मीडिया पर उनको लेकर पोस्ट कर रहे हैँ। राम सेतु की बात करें तो अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा नजर आने वाली हैं।

इन दोनों के किरदार काफी शानदार होने वाले हैं। बता दें कि अक्षय कुमार इस फिल्म में राम सेतु को बचाने के लिए लड़ाई लड़ते नजर आ रहे हैं और उनको काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

फिल्म में अक्षय कुमार एक आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं जो रामायण में बताए गए उस राम सेतु को खोजने निकला, जो भगवान राम की सेना ने समुद्र पर श्रीलंका जाने के लिए बनाया था।

इसको लेकर अक्सर बहस होती आई है और कुछ लोग इसके होने को लेकर अक्सर सवाल भी खड़ा करते रहे हैं। हालांकि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद क्या धमाका होता है ये तो समय ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X