Ram Setu के लिए दिल्ली हाईकोर्ट की पाइरेसी शील्ड, रिलीज से पहले बैन कर दीं 23 वेबसाइट्स!

बॉलीवुड फिल्मों के रिलीज को लेकर एक गहरा संकट हमेशा रहता है, हम बात कर रहे हैं फिल्मों के पाइरेसी के बारे में। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है और फिल्मों की पाइरेसी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु इस वक्त चर्चा में है और 25 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होने वाली है। इसके पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट ने एक पाइरेसी शील्ड इस फिल्म के लिए तैयार की है।
जी हां, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 23 ऐसी वेबसाइट्स को बैन कर दिया है जो कि नई रिलीज फिल्मों के डाउनलोड लिंक्स साझा करतीं थीं। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस बात को कहा कि वो राम सेतु की रिलीज से पहले ऐसा कर रहे हैं क्योंकि फिल्म रिलीज होते ही लीक हो जाती हैं।
18 अक्टूबर के एक आदेश में, न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने ये आदेश दिया है। बता दें कि मेकर्स के द्वारा भारी रकम किसी भी फिल्म के लिए लगाई जाती है और फिल्म लीक होने पर दर्शक थिएटर्स तक नहीं पहुंचते हैं।
यही कारण है कि फिल्म कमाई नहीं कर पाती और घाटे में चली जाती है। बता दें कि एक फिल्ममेकर के द्वारा 23 दुष्ट वेबसाइटों के खिलाफ" बैन की मांग की गई थी और इस याचिका में कहा गया था कि वेबसाइट्स फिल्म, उनके लिंक्स और वीडियो गैर कानूनी तरीके से उपलब्ध कराते हैं।
फिलहाल फैंस अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को लेकर इंतजार कर रहे हैं और फिल्म रिलीज होकर धमाका कर सकती है। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











