Ram Setu Twitter Review- अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का धमाकेदार रिव्यू, फैंस कर रहे हैं तारीफ!

ram setu

दिवाली के त्योहार के बीच सुपरस्टार अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म राम सेतु रिलीज हो चुकी है और इसको लेकर ट्विटर रिव्यू धड़ाधड़ सामने आ रहे हैं। दर्शक सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा स्टारर एक्शन-एडवेंचर को लेकर लंबे समय से चर्चा थी और फैंस इसका इंतजार कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार था और ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म लोगों को काफी पसंद आने वाली है।

अभिषेक शर्मा ने इस फिल्म को निर्देशित किया है और शानदार काम किया है। सुबह से ही ट्विटर पर फिल्म राम सेतु ट्रेंड हो रही है और लोग #RamSetu पर अपनी बात कह रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ''जाओ जाओ जाओ इसके लिए जाओ। हर 1 को अवश्य देखें। देखा #रामसेतु @अक्षय कुमार सर हैट्स ऑफ और इस फिल्म को चुनने पर आपको गर्व है, आपकी जेब में एक और महाकाव्य सर्वश्रेष्ठ फिल्म। #अभिषेकशर्मा को सलाम और धन्यवाद #YeDiwaliRamsetuWali''

एक यूजर का कहना था कि, ''मैं इंटरवल प्वॉइंट में अपने फ्रेंड से बात कर रहा था, पीछे से आके अंकल आके बोले बहुत सही मूवी बनाया बहुत टाइम के बाद, एक के रूप में गर्व का क्षण @अक्षय कुमार, प्रशंसक #रामसेतु जय श्री राम।''

अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म को देखने की गुजारिश कर रहे हैं। हालांकि फिल्म का रिव्यू आने में थोड़ा समय है लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X