Ram Setu Box Office Collection Day 3- अक्षय कुमार की फिल्म ने तीसरे दिन की इतनी कमाई, बड़ा धमाका!

ram setu, box office

राम सेतु ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है और सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए ये फिल्म किसी वरदान से कम नहीं है। इसका एक कारण ये भी है कि वो काफी समय से एक हिट की तलाश कर रहे थे। फिल्म 25 अक्टूबर, 2022 रिलीज हुई थी और 3 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आने के बाद हम कह सकते हैं कि फिल्म अच्छा काम कर रही है। इसके पहले अक्षय कुमार की फिल्में लाइन से फ्लॉप हुईं थीं और इस लिस्ट में बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और कटपुतली शामिल हैं।

फिल्म ने रिलीज होकर कमाल कर दिया था और अपने पहले ही दिन करीब 15 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म दूसरे दिन काफी अच्छा बिजनेस करेगी लेकिन ये आकड़ा सिर्फ 11.40 करोड़ ही रह गया और गिरावट दर्ज की।

Sacnik की एक रिपोर्ट के अनुसार, राम सेतु ने रिलीज के तीसरे दिन लगभग 8 करोड़ रुपये कमाए हैं। अगर 3 दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करेंगे तो फिल्म ने करीब 34.65 करोड़ का बिजनेस किया है जो कि एक अच्छा नंबर माना जा रहा है।

अभी फिल्म को एक वीकेंड और मिलेगा। अक्षय कुमार की फिल्म इस दिवाली पर अकेले नहीं रिलीज हुई थी बल्कि अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड ने भी रिलीज होकर धमाका किया था। फिल्म क्लैश हुईं और अच्छी कमाई की।

राम सेतु को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि इस तथ्य के बावजूद, अभिषेक शर्मा-निर्देशन के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 2 को पार कर लिया था।

अक्षय कुमार वर्कफ्रंट-

सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और इस लिस्ट में सेल्फी और सूराराई पुतरू का रीमेक शामिल है। इस साल उनकी कुछ फिल्में रिलीज हुईं हैं लेकिन फ्लॉप साबित हुई हैं।

ऐसा कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में उनकी ये फिल्में दमदार बिजने करेंगी। अक्षय कुमार अकेले सितारे हैं जो कि साल में सबसे ज्यादा फिल्में देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X