राम सेतु VS थैंक गॉड एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- अक्षय कुमार या अजय देवगन Box Office पर कौन हैं आगे!

ram-setu-vs-thank-god-advance-booking-report-akshay-kumar-or-ajay-devgn-who-is-ahead-at-box-office

दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को इस बार दो बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। अजय देवगन स्टारर फिल्म थैंक गॉड और अक्षय कुमार स्टारर राम सेतु। दोनों साल की बहुप्रतीक्षित फिल्में मानी जा रही थीं, लेकिन देखा जाए तो फिलहाल दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच खास उत्साह नहीं है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिलीज के पांच दिनों पहले से ही शुरु हो चुकी है।

ट्रेड एनालिस्टों का शुरुआत से मानना रहा है कि दिवाली पर दो बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करना सही निर्णय नहीं है। लेकिन खैर दोनों फिल्में क्लैश हो रही हैं और काफी जोरशोर से प्रमोशन भी जारी है।

अलग अलग शहरों के रिपोर्ट की बात करें तो राम सेतु और थैंक गॉड दोनों ही अब तक सभी प्रमुख शहरों में सुस्त प्रतिक्रिया दिखा रही है। दिल्ली-एनसीआर में राम सेतु एडवांस बुकिंग में एक या दो फास्ट-फिलिंग शो दिखा रही है लेकिन अन्य सभी प्रमुख केंद्र खाली हैं। वहीं, अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म अभी भी फास्ट फिलिंग मोड में एक भी शो नहीं दिखा रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआत ट्रेंड के अनुसार, राम सेतु पहले दिन की एडवांस बुकिंग में थैंक गॉड से आगे दौड़ रही है। लेकिन फिलहाल एडवांस बुकिंग का दूसरा ही दिन है। सोमवार तक ट्रेंड कहां तक पहुंचता है, देखना दिलचस्प होगा।

हालांकि बजट के मामले में राम सेतु ज्यादा बड़ी फिल्म है, लिहाजा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भी तगड़ी लेनी होगी। फिल्म का बजट 140 करोड़ तक का बताया जा रहा है। लिहाजा, फिल्म को हिट की श्रेणी में आने के लिए किसी भी तरह 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X