रेस 2 वर्ष 2013 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया है। यह फिल्म वर्ष 2008 में रिलीज हुई रेस की अगली कड़ी है, फिल्म में मुख्य भूमिका में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीज, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम नजर आये। फिल्म सिनेमाघरों में 25 जनवरी 2013 को रिलीज हुई थी। कहानी- रेस 2 की कहानी शुरु होती है रणवीर सिंह (सैफ अली खान) से जो कि अपनी गर्लफ्रैंट सोनिया (बिपाशा बासु) की मौत के लिए जिम्मेदार शख्स की तलाश में टर्की जाता है। टर्की में रणवीर की मुलाकात अरमान मलिक (जॉन अब्राहम) से होती है जो कि एक करोड़पति इंसान है और यही सोनिया का हत्यारा भी है। अरमान को दुनिया में पैसे से ज्यादा कुछ भी नहीं प्यारा है। रणवीर चाहता है कि वो अपनी गर्लफ्रैंड के हत्यारे की सारी जायदाद हड़प कर उसे खत्म कर दे। फिर रणवीर की मुलाकात अरमन की बहन एलिना (दीपिका पादुकोण) से होती है जिसके पार रणवीर के साथ बेड शेयर करने के अलावा और कोई काम नहीं है। उसके बाद दर्शकों की मुलाकात होती है फिल्म में मौजूद एक और हॉट एक्ट्रेस जैकलिन फर्नाडीज से जो कि अरमान की एक वफादार गर्लफ्रैंड है। फिल्म के पहले हिस्से में तो अपना दिमाग यूज करने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी। हालांकि फिल्म का सेकेंड हाफ पहले से बेहतर है।
अब्बास मस्तान की फिल्म रेस के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड के मेन इन व्हाइट डायरेक्टर इस सीजन की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रह रही फि ल्म रेस 2 को लेकर आए। फिल्म में सबकुछ होते हुए भी कई सारी कमियां हैं। रेस की तरह रेस 2 दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई।