..................... I don't want to be tagged with 100 crore club said Deepika Padukone - Hindi Filmibeat

सौ करोड़ का बिजनेस.. फिर भी इतराती नहीं दीपिका

इसे कहते हैं कलाकार की महानता कि उसे पता होता है कि उसकी सफलता का पैमाना क्या है लेकिन वह कभी भी अपने आप को लोगों के सामने उस महानता के साथ प्रस्तुत नहीं करता है। कुछ ऐसी ही शख्सियत की मालकिन हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जो कि मात्र पांच साल में वहां पहुंच गयी हैं जहां पहुंचना हर किसी को नसीब नहीं होता है। लेकिन अपनी सफलता पर ना तो उन्हें घमंड है और ना ही उन्हें इतराना आता है।

तभी तो उन्होंने कहा है कि वह सफलता को फिल्म के सौ करोड़ के बिजनेस से नहीं जोड़ती हैं। आने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के ट्रेलर लाचिंग पर दीपिका ने मीडिया से कहा कि उनका मानना है कि सफलता को बिजनेस से नहीं जोड़ना चाहिए। वैसे दीपिका ने कहा कि उनकी फिल्मों ने सौ करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके लिए वह काफी खुश हैं लेकिन वह कभी भी सौ करोड़ के बिजनेस के बारे में नहीं सोचती हैं।

फिलहाल दीपिका की इस साल रिलीज दोनों फिल्मों रेस 2 और यह जवानी है दीवानी ने तो सौ करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अगस्त के महीने में दीपिका की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज होने वाली है उसके बाद दीपिका का जलवा संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में देखने को मिलेगा।

आईये आपको बताते हैं दीपिका के बारे में दिलचस्प बातें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X