निगेटिव रोल करने में मजा आया: दीपिका पादुकोण
बहुत ही कम समय में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बहुत कुछ पा लिया है। अपने करियर के गोल्डन टाइम से गुजर रही अभिनेत्री दीपिका आज बॉलीवुड के सभी बड़े बैनरों और अभिनेताओं के साथ काम कर रही हैं। साल 2012 में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाली दीपिका पादुकोण ने रेस 2 जैसी हिट फिल्म से साल 2013 में धमाकेदार शुरूआत की है।
दीपिका को पूरी उम्मीद है कि यह साल भी उनके लिए बेहतर होगा। बहुत जल्द उनकी फिल्म यह जवानी है दीवानी रिलीज होने वाली हैं जिसमें वो अपने पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं। इस बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि हमने अतित को बहुत पीछे छोड़ दिया है इसलिए हमें साथ में काम करने में बिल्कुल भी दिक्कत नहीं हुई है।
दीपिका ने बोला कि उन्हें रेस 2 और कॉकटेल फिल्म में निभाये निगेटिव रोल काफी अच्छे लगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं हर फिल्म में अब निगेटिव किरदार निभाऊंगी।दीपिका ने बोला कि उन्हें चेन्नई एक्सप्रेस और रामलीला से बहुत उम्मीदें हैं। दोनों ही फिल्में बेहतरीन हैं। दोनों की जितनी तारीफ करूं उतनी कम है। आशा करती हूं कि लोगों को जरूर फिल्म पसंद आयेगी।


Click it and Unblock the Notifications












