सक्सेस और सौ करोड़ के बिजनेस में अंतर होता है: दीपिका पादुकोण
एक बार फिर से कटिली काया की मालकिन दीपिका पादुकोण ने दोहराया है कि वह सौ करोड़ के क्लब में भरोसा नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि सफलता का मतलब सौ करोड़ से नहीं आंकना चाहिए। हां आपकी फिल्म अगर सौ करोड़ का बिजनेस करती है तो इस में कोई शक नहीं कि आपको बहुत ज्यादा खुशी मिलती है लेकिन फिर भी मैं मानती हूं कि सक्सेस को बिजनेस से नहीं जोड़ना चाहिए।
मालूम हो इस साल की पहली रिलीज फिल्म रेस 2, में दीपिका का अहम रोल था, जो कि इस साल की पहली सक्सेसफुल फिल्म भी है, ने आराम से सौ करोड़ का व्यवसाय किया है तो वहीं दूसरी ओर पिछले महीने रिलीज हुई उनकी फिल्म यह जवानी है दीवानी.. ने भी पहले हफ्ते में ही सौ करोड़ कमा लिये हैं। जिसके बारे में खुश होते हुए दीपिका ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि लोगों ने मुझे और मेरी फिल्मों को पसंद किया है लेकिन फिर भी मैं यह कहना चाहूंगी कि सफलता का आंकलन सौ करोड़ से नहीं करना चाहिए।
मालूम हो कि दीपिका की एक और मेगाबजट की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस, जिसमें उनके कोस्टार शाहरूख खान हैं, प्रदर्शन को तैयार है। फिल्म ईद पर यानी 8 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म का प्रमोशन अगले महीने से शुरू होगा। फिलहाल फिल्म के ट्रेलर ने यू ट्यूब पर जबरदस्त धूम मचा रखी है। उसे चार दिन में ही 20 लाख हिट्स मिल गये हैं।
अगर यह फिल्म हिट होती है और सौ करोड़ का बिजनेस करती है तो दीपिका की यह बॉक्सऑफिस पर हिट की हैट्रिक होगी। वैसे भी दीपिका पादुकोण का सिक्का बॉक्सऑफिस पर बोल रहा है इसलिए लोग उन्हें लाइन लगा कर साइन करने को तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications












