‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने यूट्यूब पर मचाई धूम.. 4 दिन में 20 लाख हिट्स
शाहरूख खान की बहुचर्चित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का ट्रेलर लांच हो चुका है जिसे देखने के लिए लोग बुरी तरह से पागल हैं। आप को जानकर हैरत होगी लेकिन सच्चाई यही है कि रोहित शेट्टी की इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए यूट्यूब पर बाढ़ सी आयी हुई है।
इस ट्रेलर को मात्र 4 दिन में 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आठ अगस्त को ईद पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में पर्दे पर आपको एक बार फिर से शाहरूख-दीपिका जोड़ी देखने को मिलेगी।
फिल्म के निर्माता शाहरूख खान है। जो कि कंधे की सर्जरी के कारण इन दिनों बेड रेस्ट पर हैं। जून के खत्म होते ही वह काम पर वापस आ जायेंगे। खबर है कि फिल्म ईद पर रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जिसे कि डॉन की लड़की से प्यार हो जाता है, जिसे पाने के चक्कर में वह एक लंबी यात्रा करता है। जिसके कारण उसे कई उतार-चढाव देखने को मिलते हैं। फिल्म में लंबे अरसे बाद आपको शाहरूख खान कॉमेडी करते नजर आयेंगे।
आईये आपको दिखाते हैं फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की दिलकश तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











