सलमान खान ने कर दिया कबाड़ा, सबसे बड़ी Flop, 6 साल पहले हिट हो गए ये सुपरस्टार
सलमान खान की रेस 3 तो आप नहीं भूले होंगे। ये फिल्म रेस फेंचाइजी की तीसरी फिल्म जरूर थी लेकिन बाकी दो फिल्मों की तरह चल नहीं पाई। आस रेस फेंचाइजी की दूसरी फिल्म यानी रेस 2 को 6 साल पूरे हो गए हैं। रेस से लेकर रेस 2 में सैफ अली खान और अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने ऐसा धमाका किया कि फिल्म रिकॉर्डतोड़ साबित हुई, ऐसे में मेकर्स को जाने क्या सूझी कि न सिर्फ सैफ को बाहर निकाला बल्कि अब्बास मस्तान को भी आउट कर दिया।
[Akshay Kumar के 28 साल, 900 करोड़ी देशभक्त, जानें सलमान-शाहरुख क्यों इनके हैं आगे फेल]
सैफ की पहली ऐसी फिल्म अपने करियर में एक से बढ़कर एक फ्लॉप फिल्में देने वाले एक्टर सैफ अली खान ने 4 साल पहले कुछ ऐसा कर दिया कि कमाल हो गया। हालांकि रेस सीरीज की पहली फिल्म में भी सैफ ही नजर आए थे और उन्हें काफी पसंद भी किया गया था लेकिन बॉक्स ऑफिस और कमाई की बात करें तो रेस 2 ने कई रिकॉर्ड्स कायम किए।

ये फिल्म सैफ अली खान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं इस फिल्म की जबरदस्त सक्सेस को देखते हुए सीक्वल यानी रेस 3 भी बनाई गई लेकिन इस फिल्म ने साबित कर दिया कि ये रेस सिर्फ सैफ ही जीत सकते हैं। इस फिल्म में सैफ के बजाए सलमान नजर आए तो लोगों ने एक्सेप्ट नहीं किया। आगे जानें रेस 2 से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











