X
होम » सेलेब्स » बिपाशा बासु
बिपाशा बासु

बिपाशा बासु

Actress/Actor
जीवनी:  बिपाशा बासु एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। वह अब तक बॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों में नजरआ चुकी हैं। बिपाशा हिंदी फिल्मों के अलावा  तमिल, तेलगु और बंगला फिल्मों में भी सक्रीय हैं।  प्रष्ठ-भूमि  बिपाशा बासु का जन्म हिंदू बंगाली परिवार 7 जनवरी 1978 नई दिल्ली में हुआ था।  उनकी एक बड़ी बहन बिदिशा और छोटी बहन विजेता हैं।  पढाई  बिपासा बासु ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से पूरी की है।  उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 1996 में कोलकता से ही की थी।  मॉडलिंग करियर के दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने उन्हें गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लेने को कहा। और भाग्यवश बिपासा बासु इस इसकी विजेता भी बनी।  करियर  बिपासा बासु ने अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में अब्बास निर्देशित फिल्म अजनबी से की थी।  इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आयीं थी। फिल्म में उमके अलावा बॉबी देओल और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में थे।फिल्म अजनबी में वह नकारात्मक भूमिका में नजर आयीं थी।  फिल्म में उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गई। साल 2003 में प्रदर्शित फिल्म "जिस्म" बिपाशा के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में बिपाशा में बिपाशा एक बार  फिर से नेगेटिव किरदार में नजर आयीं थीं । "जिस्म" में बिपाशा के अपोजिट अभिनेता "जॉन अब्राहम" मुख्य भुमिका में थे। बिपाशा और जॉन की जोडी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और यह फिल्म भी सफल साबित हुई। बिपाशा बसु ने अपने सिने करियर में अबतक लगभग 55 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।  लव अफेयर  बिपाशा बासु ने हिंदी सिनेमा में जितनी फिल्मों के चर्चा बटोरी उससे कंही ज्यादा मीडिया में उनकी लव लाइफ में सुर्ख़ियों में रही हैं।  हिंदी सिनेमा में कदम रखने के बाद बिपाशा बासु का पहला नाम उनके को-स्टार और अभिनेता डीनो मारिया के साथ जुड़ा था।  डीनो मारिया उनके साथ कई फिल्मों में नजर आये थे,जिनमे राज,गुनाह,रक्त जैसी फ़िल्में शामिल थीं।हालाँकि दोनों की लव-लाइफ कुछ ही दिन चल सकी और दोनों की राहें जुदा हो गयी। अभिनेता  डीनो मारिया के बाद बिपाशा बासु का नाम बॉलीवुड हंक जॉन अब्राहम के साथ जुड़ा।बॉलीवुड गलियारों के मुताबिक दोनों ही सितारे अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे, लेकिन किसी कारण दोनों के बीच अलगाव हो गया। बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन ने बैंकर प्रिया रुन्चाल से शादी रचा ली। हरमन बावेजा  डीनों और जॉन के बाद बिपाशा की जिंदगी में हरमन बावेजा आये। यहाँ तक की दोनों की सगाई भी हो चुकी थीं, लेकिन शादी तक बात आते-आते बिगड़ गयी और एक बार फिर से बिपाशा अकेली रह गयी। राणा दुगुबत्ती  बिपाशा बासु का नाम साउथ स्टार राणा दुगुबत्ती के साथ भी जुड़ चुका हैं। दोनों ही सितारे फिल्म दम मारो दम में एक दुसरे के साथ नजर आये थे। हालंकि फिल्म के बाद दोनों की बढ़ती नजदीकियों ने कई सुर्खियाँ भी बटोरी थीं। करण सिंह ग्रोवर  फ़िलहाल बिपाशा टेलीविजन के हंक मैंन करण सिंह ग्रोवर के प्यार की पींगें पढ़ रहीं हैं। दरअसल दोनों सितारे हॉरर फिल्म आलोन में एक साथ नजर आ चुके हैं, फिल्म के बाद दोनों कई जगह घूमते हुए नजर आये थे।  बिपाशा कई बार सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपनी और करण की तस्वीरें भी पोस्ट कर चुकी थी।  बिपाशा ने 30 अप्रैल 2016 को करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली थी। 
और पढ़ें

बिपाशा बासु फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
as Actress
भूषण पटेल 16 Jan 2015
विक्रम भट्ट 2014
साजिद खान 20 Jun 2014
as Actress
सुपर्ण वर्मा 22 Mar 2013

बिपाशा बासु:

बिपाशा बासु

नाम बिपाशा बासु
जन्म की तारीख 07 Jan 1979
उम्र 47
नई दिल्ली
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

बिपाशा बासु कुल कमाई

कुल कमाई

बिपाशा बासु तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+