X
अलोन

अलोन

Romance | Thriller | 16 Jan 2015 |
Hindi

2.5 /5 Users

3.5 /5 Filmibeat

अलोन कहानी

कहानी अलोन की कहानी घुमती है संजना (बिपाशा बसु) और कबीर (करण सिंह ग्रोवर) के इर्दगिर्द। दोनों की शादी को छ: वर्ष हो चुके हैं। संजना अपने पति पर कुछ ज्यादा ही अधिकार जमाती है। अपने पति को बेहद चाहती है। वह नहीं चाहती कि उसके और कबीर के बीच कोई आए, लिहाजा दोनों के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद भी होता रहता है। संजना का स्वभाव रहस्यमयी है। वह अपने सीक्रेट या समस्याएं किसी को भी नहीं बताती। उसे इसी बात का डर सताता रहता है कि वह अपने प्रियजनों का साथ न खो दे। अपनी बहन अंजना की मौत का जिम्मेदार वह खुद को मानती है औरइस बात से उबरना उसके लिए आसान नहीं रहा है। कबीर अपनी पत्नी को बेहद चाहता है और पति के रूप में अपने सारे कर्तव्य भी निभाता है। संजना के स्वभाव से वह थोड़ा परेशान रहता है। उसे अपना काम पसंद है और काम के लिए वह कोई समझौता नहीं करता।  कबीर पूरी कोशिश कर रहा है कि संजना इस अपराध बोध से बाहर निकले कि वह अपनी बहन अंजना की मौत के लिए जिम्मेदार है। संजना की मां का केरल में एक्सीडेंट हो जाता है। वह अपने पति कबीर के साथ मुंबई से केरल जाती है। अपनी बहन की मौत के बाद पहली बार वह अपने घर लौट रही है जो उसके लिए दर्दनाक भी है और खौफनाक भी। संजना के केरल स्थित घर पहुंचते ही न केवल बुरी स्मृतियां बल्कि अंजना की आत्मा भी लौट आती है। अंजना की उपस्थिति सिर्फ संजना महसूस करती है। उसे कई बार आईने में अंजना का चेहरा दिखाई देता है। अंजना की परछाई को भी उसने देखा है।  संजना ये सारी बातें अपने पति कबीर को बताती है, लेकिन कबीर का मानना है कि संजना को अंजना सिर्फ इसलिए नजर आ रही है क्योंकि वह अपनी बहन को बेहद चाहती है साथ ही वह अपराधबोध से ग्रस्त है। लगातार ऐसी घटनाएं घटती हैं कि संजना टूट जाती है। कबीर अपनी पत्नी को मनोवैज्ञानिक के पास ले जाता है। क्या अंजना की आत्मा पुन: लौट आई है या ये संजना की कल्पना है? क्या विज्ञान के पास इसका कोई जवाब है? धीरे-धीरे भय से जुड़ा एक रहस्य सामने आता है जो चौंकाता है। 
Read More

अलोन कास्ट एंड क्रू

अलोन क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर भूषण पटेल
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक अंकित तिवारी, मिथुन, जीत गांगुली
निर्माता / प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

अलोन समीक्षक की समीक्षा

Hindi.filmibeat.com
बिपाशा बासु को हॉरर क्वीन यूं हीं तो नहीं कहा जाता, आखिर राज़, आत्मा जैसी बेहतरीन हॉरर फिल्में करने के बाद आज भी बिपाशा को इस तरह की फिल्मों के लिए निर्देशकों की पहली पसंद माना जाता है। इसके पीछे वजह ये है कि भले ही हॉरर फिल्में सिर्फ डराने के लिए बनती हों लेकिन बिपाशा ने आज तक खुद को किसी इमेज में नहीं बांधा है। वो दर्शकों को सिर्फ अपने किरदारों वे रोंगटे खड़े कर देने वाले अभिनय से सिर्फ डराती नहीं हैं बल्कि उन्हें अपने किरदारों, अलौकिक शक्तियों के मौजूद होने का एहसास भी करा देती हैं।

अलोन फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

अलोन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+